Saturday, May 22, 2021

अंतर जिला चोर गिरोह नौ सदस्यों को खरोरा पुलिस ने की गिरफ्तार, जिनके विभिन्न थानों में चोरी के मामले दर्ज थे।

अंतर जिला चोर गिरोह नौ सदस्यों को खरोरा पुलिस ने की गिरफ्तार, जिनके विभिन्न थानों में चोरी के मामले दर्ज थे। 
खरोरा पुलिस ने अंर्तजिला चोर गिरोह के नौ सदस्यों को किया गिरफ्तार आरोपियों के पास से नगदी सहित साढ़े दस लाख रूपये के माल बरामदप्रेस छत्तीसगढ़ महिमा खरोरा। जिले रायपुर के थाने खरोरा पुलिस ने अंर्तजिला चोर गिरोह के नौ सदस्यों को गिरफ्तार की है। इन चोरों के विरुद्ध विभिन्न थानों में चोरी के आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज थे। जानकारी के मुताबिक,गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर चार पहिया वाहन व दो बाइक में सवार हो कर चोरी का माल बेचने के फिराक में घूम रहे युवकों को पुलिस  थाना खरोरा की स्पेशल टीम ने सारागावं के गुजराज स्वीटस के पास घेराबंदी की। माल वाहक वाहन अशोक लिलेंड क्रमांक सीजी 04 एनएच 6410 व दो बाइक सवार सहित कुल सात युवकों को पुलिस ने पकड़ा ली। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें धान की बोरियां धान 
भरा हुआ पाया गया। जिसके संबंध में व वाहन के संबंध में पूछताछ करने पर यूवको द्वारा गोलमोल जवाब दी जाने लगी। संदेह होने पर सभी युवकों को थाना खरोरा लाया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि धान चोरी की गई है और इसके साथ ही उन्होंने बाइक व लोहे के सामानों की चोरी करना स्वीकार की। खरोरा थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपियों से गहन पूछताछ करने पर पता चला है कि अपने अन्य साथी मनमोहन के साथ मिलकर वे चोरी करते रहे थे और लोहे के समानों को कबाड़ी वाले नितेश ताण्डी के पास बेच दिया करते थे। आरोपियों की निशानदेही पर 94 कट्टा धान कीमत लगभग 67, 680 रूपये, अशोका लिलैण्ड वाहन क्रमांक सीजी 04 एनएच 6410, सात बाइक,लोहे की छड़ एक टन किमती 55 हजार रुपये,केज व्हील कीमत 20 हजार रुपये, नगदी रकम नौ हजार दो सौ रुपये, एक प्लास्टिक की कुर्सी समेत कुल दस लाख इकतालिस हजार नौ सौ तीस रुपये का सामान बरामद की गई हैं। आरोपियों के खिलाफ थाना खरोरा में मामला पंजीकृत कर विवेचना में ली गई हैं। अन्य थानों से संपर्क करने पर उपरोक्त बरामद चोरी के सामानों के संबंध में खरोरा, आरंग,पंडरी,पलारी आदि पुलिस थानों में चोरी का केस दर्ज होना पाया गया हैं। मामले में गिरफ्तार आरोपियों में से गौतम कुमार टोंडर पिता सेठलाल टोंडर उम्र 33 साल साकिन कोडापार, अभिषेक राय उर्फ जीतू पिता विजय राय उम्र 21 साल साकिन अमसेना, साहिल राय पिता विजय राय उम्र 18 साल साकिन खरोरा,खीरचंद डहरिया पिता पुनाऊ डहरिया उम्र 40 साल साकिन अमसेना,।धर्मेन्द्र टोंडर पिता सेठलाल टोंडर उम्र 30 साल साकिन कोडापार, सत्यप्रकाश वर्मा पिता विजय वर्मा उम्र 20 साल साकिन बरौंडा, सत्या अंचल पिता दिनेश अंचल उम्र 18 साल माह साकिन व थाना कुण्डा कवर्धा, मनमोहन मानिकपुरी पिता रिखीराम उम्र 22 साल साकिन अमसेना थाना खरोरा, नितेश ताण्डी पिता हेमंत उम्र 28 साल साकिन पिरदा को गिरफ्तार की गई हैं। चोर गिरोह का मुख्य सरगना गौतम कुमार टोण्डर व अभिषेक राय है। गौतम कुमार टोण्डर 2018 में बसना से जाली नोट मामले में सेंट्रल जेल में बंद था। जो करीब नौ माह पूर्व ही जेल से छुटकर आया हुआ था। वहीं,अभिषेक राय कई वर्षों पूर्व से बाइक,मोबाइल चोरी की घटनाओं में संलिप्त रहा था। पूर्व में भी मोबाइल लूट के मामले में गिरफ्तार हो चुका है। आरोपी अभिषेक राय अन्य साथियों के साथ बाइक की चोरी करता था। चोरी की बाइक से ही घूम-घूम कर चोरी करने के स्थानों की रेकी करते थेउसके बाद गिरोह सरगना गौतम टोंडर समय का चयन करता था। अपने चार पहिया अशोका लिलैण्ड वाहन में अन्य साथियों के साथ जा कर चोरी के घटना को अंजाम देते आ रहे थे। चोरी के धान को ही बेचने के फिराक में घूमने के दौरान ही वे लोग खरोरा थाना पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं।                      उक्त मामले में खुलासा करते हुए थाना प्रभारी खरोरा से नितेश कुमार सिंह क्या कहते हैं आप लोगो को बता दे।  
        लंबे समय से ग्रामीण क्षेत्रों में चोर गिरोह सक्रिय थे। इसके साथ ही आस पास के क्षेत्रों में चोरी होने की लगातार सूचना मिल रही थी । जिस पर खरोरा पुलिस ने अंतरजिला के चोर गिरोह के मुख्य सरगना सहित नौ आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है । इन आरोपियों से पूछताछ जारी है, साथ ही आरोपियों के तार कहाँ तक फैला हुआ है, इसकी भी जांच पड़ताल की जा रही है।  
         नितेश कुमार सिंह,थाना प्रभारी खरोरा 

No comments:

Post a Comment

चुनिंदा पोस्ट

सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...

Popular Posts