Tuesday, April 13, 2021

शासकीय उचित मूल्य की दुकान दस वर्षो से जर्जर हालत में है,नवीन निर्माण कराने गधाभाठा सरपंच नहीं ले रही सुध

शासकीय उचित मूल्य की दुकान दस वर्षो से जर्जर हालत में है,नवीन निर्माण कराने गधाभाठा सरपंच नहीं ले रही सुध
प्रेेेस छत्तीसगढ़ महिमा भटगांव/बिलाईगढ़। 13 अप्रेल 2021, जिले बलौदाबाजार की जनपद पंचायत, विकास खंड अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत गधाभाठा में शासकीय उचित मूल्य के दुकान दस सालों से जर्जर पड़ा है और वहां के ग्राम पंचायत सरपंच कोई ध्यान नही दे रहा है। सतनामी समाज के सामाजिक धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम संचालित गुरु घासीदास मंगल भवन में चावल शक्कर  राशन वितरण सामग्रियों को रखा जाता रहा है।
जिनके किराया खुद ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि और खाद्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी मिलीभगत कर खा रहा है।  सतनामी समाज के जन आस्था विश्वास के केंद्र बिंदु सामाजिक धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम संचालित मंगल भवन को असुरक्षित खराब कर दुरुपयोग किया जा रहा है। सतनामी समाज के लिए चौका आरती पूजा अर्चना करने के लिए कोई और स्थान नहीं है। नीचे चित्र में  मंगल भवन का क्या हाल है अपने आप तस्वीर बयां कर रहे हैं। खाद्य विभाग से जर्जर हालत में तब्दील शासकीय उचित मूल्य की दुकान की संचालन कराने नवीन भवन निर्माण कार्य स्वीकृत कराने वहां के सरपंच को विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।
सतनामी समाज की एकमात्र सामाजिक धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम संचालन स्थल गुरू घासीदास बाबा जी की मंगल भवन में खाद्य राशन सामग्रियों को रख रखाव कर दुरुपयोग करना उचित नहीं है।
एक समाज की जन भावनाओं आस्थाओं को ठेस पहुंचाते हुए नियम कायदे कानून की अवहेलना की जा रही हैं। ग्राम पंचायत गधाभाठा के सतनामी समाज के लोगों ने अपने सामाजिक धार्मिक सांस्कृतिक विभिन्न विशेष जनहित कल्याणकारी कार्यों को प्रभावित होने को लेकर सामाजिक मंगल भवन से संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालन को अन्यत्र कहीं पर हटाने की मांग किया गया हैं।
जिनको लेकर ग्राम पंचायत गधाभाठा के सरपंच और जन प्रतिनिधि गण गंभीरता से लेते हुए ध्यान नहीं दे रहे हैं। बताएं जा रहे हैं कि सतनामी समाज के  सामाजिक  मंगल भवन में खाद्य राशन सामग्रियों को रख रखाव में स्वच्छता बरतने में भी कोताही बरती जा रही हैं। शासकीय उचित मूल्य दुकान को लेकर किराएं भी लिए जा रहे हैं। जिनको संचालित करने वाले संबंधित खाद्य विभाग और ग्राम पंचायत के मिलीभगत कर राशि को दुरुपयोग की जा रही हैं। जिनके ताजे उदहारण है कि वहां शासकीय उचित मूल्य दुकान की खाद्य राशन वितरण सामग्रियों की रख रखाव आस पास फैली गंदगी पसरा अस्वच्छता दिखाई देना। 

No comments:

Post a Comment

चुनिंदा पोस्ट

सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...

Popular Posts