कोविड 19 संक्रमण महामारी रोकथाम के लिए एक करोड़ की राशि देंगे महासमुंद जिले के चारों विधायक
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा महासमुंद। 13 अप्रैल 2021,
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा महासमुंद। जिले महासमुंद में कोविड 19 संक्रमण महामारी की रोकथाम के लिए संसाधन जुटाने जिले के चारों विधायकों ने अपनी विधायक निधि से 25-25 लाख रूपए की राशि देने का फैसला किया है। विधायक निधि से फंड देने की फैसले से कलेक्टर डोमन सिंह को भी अवगत कराया गया। इसके संसाधन जुटाने कई पहलूओं पर चर्चा की गई।वरिष्ठ बसना विधायक देवेंद्र बहादुर सिंह, महासमुंद विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर, खल्लारी विधायक द्धारिकाधीश यादव, और सरायपाली विधायक एवं उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण किस्मतलाल नंद ने जिले में बढ़ रहे कोविड 19 संक्रमण महामारी को लेकर चिंता जताते हुए अपने विधायक निधि से 25-25 लाख रूपए की राशि देने का फैसला किया है। कलेक्टोरेट कक्ष में संसदीय सचिव श्री चंद्राकर की मौजूदगी में कलेक्टर डोमन सिंह व जि.पं.सीईओ आकाश छिकारा सहित महासमुंद मेडिकल काॅलेज के डीन डाॅ.पी.के.निगम व स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की हुई बैठक में कोरोना संक्रमण से निपटने आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने सहित विभिन्न पहलूओं पर चर्चा की गई।
छत्तीसगढ़ में बढ़ते कोविड 19 को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने जताई चिंता
कोविड 19 से निपटने के लिए हर संभव प्रयास
बैठक के दौरान संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने विधायक निधि से 25-25 लाख रूपए की राशि दिए जाने के फैसले की जानकारी दी। उक्त फंड से बेहतर चिकित्सा सुविधाएं बढ़ाने पर चर्चा की गई। जिसमें प्रमुख रूप से आक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन खरीदने पर विचार किया गया। आक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन से गंभीर रूप से पीड़ित कोविड 19 मरीजों के इलाज में सहुलियत होती है। कलेक्टर श्री सिंह ने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर को बताया कि जिले में कोविड 19 से निपटने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
विधायक निधि से फंड देने के फैसले
उन्होंने विधायक निधि से फंड देने के फैसले पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि उक्त राशि से बेहतर व्यवस्था करने की पहल की जाएगी। इसके अलावा डीएमएफ फंड से भी हर संभव संसाधन जुटाने पहल की जाएगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिले में प्राइवेट हाॅस्पिटलों को मिलाकर 155 आक्सीजन युक्त बेड उपलब्ध है। कुछेक प्राइवेट हाॅस्पिटल को और अनुमति देने की प्रक्रिया चल रही है। वहीं मानव संसाधन बढ़ाया जाएगा। इसके लिए डाॅक्टरों के साथ ही स्टाफ नर्स, वार्ड ब्याय, टेक्नीशियन आदि पदों पर शीघ्र भर्ती की जाएगी। बैठक में प्रमुख रूप से सीएमओ डा.एन.के.मंडपे, मेडिकल काॅलेज के प्रोफेसर डाॅ. ए.आर. वर्मा, प्रोफेसर डाॅ. योगेंद्र मल्होत्रा डा. नागेश्वर राव आदि मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment