Monday, April 12, 2021

मंत्री डॉ. डहरिया ने लिए आपातकालीन बैठक,कोविड 19 पीड़ित उपचार के लिए सार्थक कदम उठाये

मंत्री डॉ. डहरिया ने लिए आपातकालीन बैठक,कोविड 19 पीड़ित उपचार के लिए सार्थक कदम उठाये
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा आरंग। 12 अप्रैल 2021, कोरोना वायरस ( कोविड -19 ) की संक्रमण महामारी से रोकथाम के लिए नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया द्वारा कल सोमवार को आरंग में अधिकारियों की आपातकालीन बैठक ली और क्षेत्र के कोरोना पीड़ित लोगों के बेहतर उपचार के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए । बैठक में मंत्री डॉ. डहरिया ने नगर पालिका आरंग के टाऊनहाल में कोविड सेंटर बनाने,आरंग शहर में 20 ऑक्सीजन युक्त बेड की व्यवस्था,आऊट सोर्सिंग के माध्यम से डॉक्टर्स एवं चिकित्सा कर्मियों की संख्या बढ़ाने,आपात स्थिति से निपटने आरंग में 100 नग ऑक्सीजन सिलेन्डर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने श्रम विभाग अंतर्गत राज्य कर्मचारी बीमा निगम के चिकित्सकों को कोविड 19 के उपचार हेतु आदेशित भी किया। बैठक में मंत्री डॉ.डहरिया ने विधायक निधि से 50 लाख रुपए कोरोना संक्रमण के रोकथाम के  लिए खर्च करने की स्वीकृति भी प्रदान की है। मंत्री डॉ. डहरिया ने कोविड सेंटर में उपचार कराने वाले मरीजों के लिए भोजन की व्यवस्था और 10 स्वच्छता कमांडो की नियुक्ति आरंग क्षेत्र में करने के निर्देश दिए । उन्होंने कोरोना से होने वाली मौतों के बाद दाह संस्कार में किसी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए आरंग में विद्युत शवदाह गृह की स्थापना के भी निर्देश दिए हैं । बैठक में आरंग जनपद पंचायत के अध्यक्ष खिलेश देवांगन, नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर ,जिला पंचायत व जनपद पंचायत सदस्य, विकास खण्ड चिकित्सा अधिकारी,सीएमओ , तहसीलदार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सहित क्षेत्र के जन प्रतिनिधि और अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

चुनिंदा पोस्ट

सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...

Popular Posts