Thursday, April 15, 2021

ज.पं.बिलाईगढ़ के ग्रा.पं. पवनी में कार्यवाहक सरपंच और सचिव को प्रभार सौंपा गया

ज.पं.बिलाईगढ़ के ग्रा.पं. पवनी में कार्यवाहक सरपंच और सचिव को प्रभार सौंपा गया।

प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा बिलाईगढ़। 15 अप्रैल 2021, जिले बलौदाबाजार के विधान सभा क्षेत्र और विकास खण्ड,तहसील और जनपद पंचायत बिलाईगढ़ अंतर्गत आने वाले पवनी के ग्राम पंचायत भवन में आयोजित  पदभार कार्यक्रम में उप सरपंच चंद्रपाल यादव को आगामी आदेश तक कार्यवाहक सरपंच का प्रभार  सचिव गोरेलाल निराला के द्वारा दिलाया गया।  नव नियुक्त सचिव महेश्वर दास वैष्णव को पंचायत सचिव का प्रभार दिया गयाा, ज्ञात हो ग्राम पंचायत पवनी के सरपंच महेंद्र श्रीवास के विरुद्ध पिछले साल कोरोना काल के दौरान क्वारंटाइन में प्रवासी मजदूरों के राशि खर्च में अनियमितता किए जाने की शिकायत किया गया था। जांच प्रतिवेदन में शिकायत जांच सही पाए जाने पर अनुविभागीय राजस्व दंडाधिकारी बिलाईगढ़ द्वारा सरपंच महेंद्र श्रीवास को निलंबित कर दिया गया था। अपने निलंबन को लेकर सरपंच महेंद्र श्रीवास ने कलेक्टर बलोदाबाजार में अपील किए थे, कलेक्टर ने अपील स्वीकार करते हुए महेंद्र श्रीवास को स्थगन आदेश दे दिया था। जिनको लेकर शिकायतकर्ता द्वारा उच्च न्यायालय बिलासपुर में रिट याचिका दायर कर अपील किया गया था, माननीय उच्च न्यायालय द्वारा सरपंच महेंद्र श्रीवास को कलेक्टर द्वारा स्थगन आदेश दिया था। कलेक्टर के स्थगन आदेश पर आगामी आदेश तक उच्च न्यायालय ने रोक लगा दी और उच्च न्यायालय के आदेश के परिपालन में अनुविभागीय राजस्व दंडाधिकारी बिलाईगढ़ द्वारा जनपद पंचायत मुख्य कार्य पालन अधिकारी बिलाईगढ़ को ग्राम पंचायत पवनी के कार्यवाहक सरपंच का प्रभार दिलाने आदेशित किया गया था। इसी परिपालन में 15 अप्रैल को ग्राम पंचायत पवनी के कार्यवाहक सरपंच और सचिव को पदभार सौंपा गया।

No comments:

Post a Comment

चुनिंदा पोस्ट

सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...

Popular Posts