Thursday, April 15, 2021

मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने विधायक निधि से 30 लाख रूपए और एक माह की वेतन मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा कराने किया घोषणा।

 मंत्री गुरु रुद्रकुमार ने विधायक निधि से 30 लाख रूपए और एक माह की वेतन मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा कराने किया घोषणा। 
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। 15 अप्रैल 2021, छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार कोविड 19 महामारी संक्रमण से जंग जीतने की हर संभव कोशिश कर रहे है। इस दिशा में आगे बढ़ते हुए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रूद्र कुमार जी ने अपने विधायक निधि के 30 लाख रूपए अहिवारा विधानसभा क्षेत्र की जनता के लिए और एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराने घोषणा की हैं। इससे पहले मंत्री गुरु रूद्र कुमार जी ने अपने निवास कार्यालय सतनाम सदन रायपुर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारियों,ब्लॉक अध्यक्षों,सरपंचों एवं कार्यकर्ताओं के साथ आम जनता से चर्चा की और उनसे महत्वपूर्ण सुझाव भी लिए। उन्होंने चर्चा करते हुए अहिवारा विधानसभा क्षेत्र में कोरोना पर शीघ्रता से नियंत्रण के लिए टेस्टिंग तथा वैक्सीनेशन के कार्य को तेजी से बढ़ाने सहित मरीजों के बेहतर ईलाज सुविधा के लिए विशेष जोर देने की बात कही। मंत्री गुरु रुद्र कुमार जी ने क्षेत्रवासियों की समस्या पर कलेक्टर और जिले के संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर अवगत कराने की बात कही।
           "पार्षद निधि से बांटे सूखा राशन"
 लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग विभाग मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने कहा कि दुर्ग जिले में कोरोना संक्रमण के मौजूदा हालत और उनके संक्रमण पर नियंत्रण के लिए आवश्यक उपाय किए जा रहे हैं। सभी के सहयोग से सतत निगरानी रखी जा रही है, इसके नियंत्रण में सरकार के साथ-साथ सभी लोग आगे आए और कोरोना वायरस काल में अहम भागीदारी निभाएं। मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने चर्चा के दौरान कहा कि सभी अपने पार्षद निधि से सूखा राशन और जरूरत मंद लोगों को राशन पहुंचाने का आग्रह किया है। जिस पर उनके द्वारा सहमति भी प्रदान की गई हैं। इस दौरान मंत्री गुरु रूद्र कुमार ने कहा कि वे अपने विधायक निधि के 30 लाख रुपए से अहिवारा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार में उपयोग करने के लिए घोषणा की। इसके साथ ही एक माह की वेतन भी मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा करने की घोषणा किया है।
                "इलाज के लिए तेजी से बेड बढ़ाने    
               की सुविधा का किया जा रहा विस्तार"
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग विभाग मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने अहिवारा विधानसभा क्षेत्र में मरीजों के बेहतर ईलाज के लिए कोविड सेंटर तथा क्वॉरेंटाइन सेंटर तेजी से खोलने सहित ऑक्सीजन बेड और जरूरी दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक चर्चा की । मंत्री गुरु रूद्र कुमार ने बताया कि भिलाई-3 रेलवे हॉस्पिटल को कोविड सेंटर बनाने की बात चल रही है। इसके लिए उन्होंने कलेक्टर और डीआरएम से चर्चा की है, जिस पर उनकी सहमति भी मिल गई है। अब अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के मरीजों को भिलाई-3 रेलवे हॉस्पिटल में जल्द कोरोना संक्रमण के ईलाज की सुविधा मिल सकेगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दो-तीन जगह पर कोविड हॉस्पिटल बनाने के सुझाव भी आए हैं, उसके लिए भी वे कलेक्टर से चर्चा करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि अहिवारा विधानसभा क्षेत्र में जहां कोविड सेंटर है वहां बेड बढ़ाने की भी बात कही है। बैठक में समस्त पदाधिकारी गण,समस्त ब्लॉक अध्यक्ष, कार्यकर्ता गण और अहिवारा क्षेत्र की जनता शामिल हुए।

No comments:

Post a Comment

चुनिंदा पोस्ट

सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...

Popular Posts