जनपद पंचायत कार्यालय बिलाईगढ़ में भारतीय संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित किया गया
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा बिलाईगढ़। 15 अपील 2021, जिले बलौदाबाजार अनुसूचित जाति सुरक्षित विधान सभा क्षेत्र बिलाईगढ़ में भारतीय संविधान निर्माता,भारत रत्न, बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर की 130 वी जयंती 14 अप्रैल 2021 के पावन अवसर पर नवीन स्थल जनपद पंचायत कार्यालय भवन बिलाईगढ़ में अष्ट धातु की आदम कद प्रतिमा पर द्वीप प्रज्वलित और माल्यार्पण कर विधिवत अनावरण कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सादर नमन किया गया। पूर्व में अनुविभागीय राजस्व दंडाधिकारी,तहसील,विकास खंड, पुराने जनपद पंचायत के पास डॉ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित किया गया था,जिनका रख रखाव स्वच्छता की अभाव में जीर्ण क्षीर्ण बदहाल अवस्था में आज भी पड़ा हुआ हैं।
"तहसील कार्यालय पास स्वतंत्रता सेनानी की प्रतिमा स्थापित करने भी की जा रही हैं मांग"
तहसील कार्यालय पास क्षेत्र की दो स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व.रेशम लाल जांगड़े परसाडीह,स्व.मिश्र बिलाईगढ़ की प्रतीक शिलालेख स्मृति पट्टिका भी लगाई गई हैं शासन प्रशासन द्वारा जिनके रख रखाव स्वच्छता की अभाव में वे भी जीर्ण क्षीर्ण अवस्था में पड़े हुए हैं।
वे देश की आजादी के लिए अंग्रेजी हुकूमत से लड़ाई लड़े आजीवन देश भक्ति आंदोलन में सक्रिय रहते हुए सेवारत रहे थे। जिनके भी प्रतिमा स्थापित किया जाना चाहिए क्षेत्र वासियों की कई वर्षो पुरानी मांग रहा हैं।
"डॉ.अम्बेडकर के समकालीन रेशम लाल जांगड़े भी उनके साथ भारतीय संविधान निर्माण समिति के सदस्य रहे" ग्राम पंचायत परसाडीह निवासी 1949 - 50 में अंतरिम संसद सदस्य मनोनीत किए गए थे,वे सतनामी समाज के युवा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रथम अधिवक्ता रहें,और भारतीय संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ.भीमराव अम्बेडकर के साथ भारतीय संविधान निर्माण समिति में सदस्य रहें। पूर्व भटगांव वर्तमान में बिलाईगढ़ विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस और भाजपा,निर्दलीय प्रत्याशी विधायक एवं मंत्री बन प्रतिनिधित्व भी किया था। इसके अलावा बिलासपुर लोक सभा क्षेत्र से भी कांग्रेस, भाजपा से सांसद बन नेतृव किए थे। गिरौदपुरी धाम मेला विकास समिति के अध्यक्ष रहते आजीवन देश भक्त के साथ संत शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा जी के अनन्य भक्त रहते हुए सतनाम के अमर संदेश को प्रसारित कर सामाजिक संगठन अठगंवा तहसील जिला कमेटी गठन कर अहम भूमिका निभाते हुए समर्पित रहे थे।
उनका भी आदम कद प्रतिमा स्थापित किया जाना चाहिए, जो क्षेत्र के गौरव पूर्ण बात कही जा रही है।
"विधायक एवं संसदीय सचिव श्री राय ने अपनी पुरानी यादे साझा किया"
स्थानीय विधायक बिलाईगढ़ एवं संसदीय सचिव चन्द्रदेव प्रसाद राय एक शिक्षाकर्मी नेता से विधायक बने हुए हैं जो अपने पिछले बीते दिनों को याद करते पुराने यादों को साझा करते कह रहे हैं कि, मेरे सर्विस के दौरान जो भी मेरा (जीपीएस ) एन.पी.एस.राशि की कटौती की गई थी। उस राशि से मैंने अपने चहेते स्व.बाबू श्री रामजी राय के स्मृति में नवीन जनपद पंचायत मुख्यालय बिलाईगढ़ में आदम कद अष्टधातु की प्रतिमा स्थापित किया है। बाबा साहेब डॉ.अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापित करने के बाद मन को बहुत ही संतुष्टि मिला। आज जो भी हूँ उनके दिए हुए उपकार की बदौलत हूँ, उनके द्वारा दिया हुआ शिक्षा के अधिकार है जो आज शिक्षित हूँ, निःसंदेह उनके पद चिन्हों पर चल के समस्त मानव समाज क्षेत्र वासियों का सेवा कर सकूं । बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर द्वारा निर्मित भारतीय संविधान के अनुरूप सबको समानता,स्वतंत्रता के साथ भाईचारा स्थापित कर सकूं,जरूरत मंदों तक विकास पहुंचा संकू। आज बाबा साहब का सपना साकार कर सकूं। समाज से वंचित,उपेक्षित,अनाथ,गरीब,पिछड़ों का कल्याण कर सकूं। बाबा साहब के सपनों का भारत बनाने संकल्पित भावनाओं के साथ जनपद पंचायत मुख्यालय में कोविड-19 लाकडाउन 144 धारा लागू का पालन करते हुए सादगी रूप से कार्यक्रम को संपन्न किया गया। निश्चित ही आप सभी क्षेत्र वासियों को इस आयोजन में आमंत्रित नहीं कर पाया, पर परिस्थिति जन कारणों से हम इस कार्यक्रम को वृहद नहीं कर पाए। इस बात की खेद हमें हमेशा रहेगी ।
आज बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर के जयंती समारोह के अवसर पर 14 अप्रैल को सफल बनाने हम सभी संकल्पित भावना के साथ संगठित रहें..शिक्षित बने.. और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करें। आओ मिलकर संविधान की रक्षा करें। संविधान से प्रदत अधिकारों से सर्वहारा समाज को न्याय दिलाये। बाबा साहब डॉ.भीम राव अंबेडकर जी हमेशा चिरस्थाई रहेंगे ।
"जब तक सूरज चांद रहेगा
बाबा साहब आपका नाम रहेगा "
आपका
चंद्रदेव प्रसाद राय,संसदीय सचिव
छत्तीसगढ़ शासन,विधायक बिलाईगढ
No comments:
Post a Comment