प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा आरंग। जिले रायपुर के थाना खरोरा, विधान सभा क्षेत्र व जनपद पंचायत,विकास खंड और तहसील आरंग अंतर्गत ग्राम पंचायत कोसरंगी के मुख्य मार्ग आरंग खरोरा पर बैंक ऑफ बड़ौदा पास स्थित डॉ.भीमराव अंबेडकर प्रतिमा स्थापित और भवन आस पास गंदगी पसरा हुआ हैं। वहां आस पास कहीं पर भी कचड़े की रख रखाव स्वच्छता बनाएं रखने को लेकर कूड़ेदान सेड की निर्माण नहीं की गई हैं।
ग्राम पंचायत कोसरंगी के सरपंच श्रीमती रामेश्वरी राजकुमार साहू की निवास भी उसी समीप मुख्य मार्ग डॉ.अम्बेडकर प्रतिमा स्थापित भवन आस पास में निर्मित है। ग्राम पंचायत की मुखिया होते हुए भी अपने आस पास और प्रमुख सामाजिक धार्मिक सांस्कृतिक भवन स्थलों के आस पास को स्वच्छताता रखने कोई सुध नहीं ली जा रही है।
14 अप्रैल 2021 को आज भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ.भीमराव अम्बेडकर की 130 वीं जयंती पूरे देश में सादगी पूर्ण रूप में आयोजन कर द्वीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण करने की निर्देशित कर नियमों का शासन प्रशासन द्वारा पालन करने की सलाह दी गई हैं। कोविड 19 महामारी संक्रमण काल से लेकर आज पूरे देश जूझ रहे हैं,जिनके मद्दे नजर को देखते हुए लाकडाउन 144 धारा लागू भी किया गया हैं।
जिनके पहल में ग्राम पंचायत कोसरंगी स्वागत द्वार मुख्य बीच बस्ती अंदर पहूचने वाले मुख्य मार्ग पास बेरीकेट सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगाई गई हैं। जिनसे अन्यत्र स्थानों से आवागमन करने वाले विभिन्न स्थानों के लोगो की प्रवेश प्रतिबंधित किया गया हैं।
स्वागत द्वार पर ग्राम पंचायत की नाम पट्टी उल्लेखित नहीं की गई हैं ,रंग रोगन मरम्मत कार्य की भी अभाव अव्यवस्था भी देखी जा रही हैं।
शासन प्रशासन द्वारा निर्देशित नियमों को लेकर ग्राम पंचायत में सभी तालाबों,नालों, मुहल्ले गलियों,मुख्य सामाजिक धार्मिक सांस्कृतिक, और शासकीय भवनों की स्वच्छता रख रखाव को लेकर विशेष पहल करने सख्ती बरती जाने हिदायत दी गई हैं।
जिनके परिपालन करते कोसरंगी के सरपंच और जन प्रतिनिधि गण तत्पर दिखाई नहीं दे रहे हैं।
मुख्य मार्ग स्वागत द्वार, उप स्वास्थ्य केंद्र पास महिला मूत्रालय निर्माण किया गया हैं, वहां संचालित होटल सब्जी अन्य दुकानों की कचड़े और शराब की शीशे डिस्पोजल से गंदगी पसरा हुआ हैं।
इसी तरह डॉ.भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापित किया गया हैं जो जीर्ण क्षीर्ण अवस्था में कई वर्षो से पड़ा हुआ हैं,वहां संचालित सामाजिक भवन के पीछे लगे तालाब पास मूत्रालय निर्माण की गई हैं, जिसके पचरी में मछली पकड़ निकाल कर साफ कर बिसर गंदगी प्रदूषण बदबू फैलाई और कचरे रख कूड़ेदान बना उपयोग की जा रही हैं। तालाब को मछली पालन करने ग्राम पंचायत द्वारा ठीके में दी गई हैं,जिनमें ग्राम वासियों का निस्तारी भी होता रहा हैं। उनकी जल में विभिन्न हानिकारक रासायनिक खाद मछली पालन करने उनके चारे के उपयोग में डाली जा रही हैं। तालाब की पानी प्रदूषित हो चुके हैं। डॉ.भीमराव अम्बेडकर जयंती नजदीक आते ही बाबा साहब डॉ.भीमराव अम्बेडकर संरक्षण समिति एवं न्यायिक संगठन के अध्यक्ष सुखदेव प्रसाद बंजारे, उपाध्यक्ष डॉ.के पी.साहू, सचिव श्रीकांत सोनवानी, कोषाध्यक्ष गंगा दास डहरिया,भागवत आहूजा (भक्कु) सलाहकार मोहन चेतन पाल,अशोक यादव व अन्य सदस्य सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा प्रतिवर्ष के भांति सादगी पूर्ण बाबा साहब डॉ.अम्बेडकर जयंती मानने सभी पदाधिकारी गण एकत्र हो कर साफ सफाई रंग रोगन मरम्मत कार्य को किए। ग्राम पंचायत के मुखिया सरपंच पंच गणों द्वारा डॉ.अम्बेडकर की जीर्ण क्षीर्ण अवस्था में पड़े प्रतिमा को लेकर उसी स्थान पर नई प्रतिमा स्थापित कराने नाममात्र आश्वासन देकर पंचायत में प्रस्ताव कर 20 हजार रुपए देने घोषणा करने गुमराह की जा रही हैं। डॉ.अम्बेडकर जयंती की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई थी,उनमें पहुंच व्यवधान उत्पन्न कर कुछेक पंच गणों प्रतिनिधियों असामाजिक तत्वों और सरपंच प्रतिनिधि राजकुमार साहू द्वारा अभद्रता पूर्वक व्यवहार करते हुए अवहेलना करते हुए निरंतर ग्राम पंचायत कोसरंगी की विभिन्न गतिविधियों ज्वलंत मुद्दों जन समस्याओं को खबर चलाने पर उन लोगों की बौखलाहट सबके सामने आही गई। प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा के संवाददाता सुकदेव प्रसाद बंजारे को धमकाने चमकाने तक उतारू हो गए, मुश्किल से सामंजस्य स्थापित की गई। डॉ.अम्बेडकर भवन को सर्व धर्म समाज की विभिन्न निजी सामाजिक धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम में उपयोग कर अस्वच्छता फैला कर रखी गई थी। जिसके पूजे पाठ की विभिन्न सामग्रियों सहित मादक पदार्थ सेवन करने वाले शराब की बातले
डिस्पोजल,गांजे पीने वाले चिल्लम,तम्बाकू गुटके,से डॉ.अम्बेडकर भवन अंदर कूड़ेदान बना अटा पड़ा हुआ था। उसे बाबा साहब डॉ.भीमराव अम्बेडकर संरक्षण समिति एवं न्यायिक संगठन कोसरंगी के पदाधिकारियों ने साफ सफाई कर बाहर फेकी।
जिनमें व्यवसायीकरण निजी मकान निर्माण कार्य की सामग्रियों को रख और गन्ने रस की दुकान संचालन की जा रही थी। जिन्हे हटवाने में उक्त समिति की विशेष पहल रहा,उन्हीं के संरक्षण में डॉ.अम्बेडकर जयंती समारोह आयोजित सादगी पूर्ण रूप में मनाने,उनके जीर्ण क्षीर्ण अवस्था में पड़े प्रतिमा और भवन को मरम्मत रंग रोगन नामकरण लेखन कार्य किया गया।
ग्राम पंचायत कोसरंगी में कुल वार्ड की संख्या 20 हैं और अनुसुचित जाति सुरक्षित विधान सभा क्षेत्र आरंग और विकास खंड,तहसील व जनपद पंचायत आरंग के अंतिम छोर में बसा हुआ हैं। जो आरंग विधानसभा क्षेत्र मुख्यालय और नगर पंचायत एवं थाना खरोरा के मुख्य राज्य मार्ग के बीचों बीच में पड़ता हैं। जहां बस स्टैंड, बैंक ऑफ बड़ौदा,उप स्वास्थ्य केंद्र,डॉ.भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापित भवन सहित अनेकों जरूरत मंद व्यावसायिक निजी दुकानें संचालित हो रहा हैं। आस पास के ग्रामीण लोगों की आवागमन कोसरंगी में होता रहता हैं,यह ग्राम अन्य ग्राम वासियों की जरूरत कार्य के रूप में शामिल मुख्यालय भी बना हुआ हैं। जिनके मन में यहां अस्वच्छता के आलम को लेकर अनेकों सवाल उठते रहे हैं। ग्राम पंचायत में शासन प्रशासन द्वारा विभिन्न विभागों से विकास कार्यों स्वच्छता रख रखाव के लिए लाखों से अधिक राशि स्वीकृत की जाती हैं। जिनकी उपयोग सही कार्यों में ग्राम पंचायत के जरूरत मंद विकास में खर्च होने चाहिए थे,वे जमीनी स्तर पर खोखले साबित होता दिखाई दे रहे हैं।
भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर सर्व समाज के उद्धारक रहे थे,आज जन प्रतिनिधि गण उनके सविधनिक मौलिक अधिकारों से पदस्थ हो आम जनता की प्रतिनिधित्व करते आ रहे हैं। पर दुर्भाग्य है कि आज ग्राम पंचायत कोसरंगी में सामाजिक धार्मिक सांस्कृतिक और शासकीय भवनों को स्वच्छता बनाएं रखने विशेष ध्यान नहीं दिया जा रहा हैं। बाबा साहब डॉ.भीमराव अम्बेडकर संरक्षण समिति एवं न्यायिक संगठन द्वारा डॉ.अम्बेडकर जयंती को सादगी पूर्ण रूप से मानने जा रहा हैं। जिसमें कोविड 19 महामारी संक्रमण काल में जागरूकता दिखाते हुए मास्क पहनने सेनेटाइजर उपयोग करते सामाजिक दूरियां बना सावधानी बरत, लाकडाउन 144 धारा लागू की गई शासन प्रशासन द्वारा निर्देशित नियमों का पालन करते हुए उनके प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया जाएगा।
ग्राम पंचायत कोसरंगी में जन प्रतिनिधि गण वहां की व्यवस्था सुरक्षा स्वच्छता रख रखाव को लेकर तत्पर नहीं दिखाई देते हुए निसक्रिय नजर आ रहे हैं।
तस्वीर सच्चाई को सामने बयां कर रहे हैं,खबरों की प्रकाशन सिलसिला क्रमानुसार जारी रहेगा,
जब तक ग्राम पंचायत कोसरंगी के जन प्रतिनिधि अपने कुंभकरण निद्रा में सोए हुए हैं उनसे जाग न जाएं।
आए दिन प्रिंट सोशल इलेक्ट्रानिक मीडिया की सुर्खियों में आते रहते हैं कोसरंगी की विभिन्न गतिविधियों जन समस्याओं को लेकर।
No comments:
Post a Comment