संत पिरोहिल बाबा ग्राम सीर्री (पामगढ़) जिला जांजगीर चांपा निवासी का आज 14 अप्रैल 2021 को आकस्मिक निधन।
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा सुघर गांव रायपुर। सतनामी समाज के वरिष्ठ समाज सुधारक,गुरुज्ञानी,सुप्रसिद्ध चौका सत्संग मंगल पंथी भजन गायक, संत पिरोहिल दास बाबा हमारे बीच नही रहे। वे हमारे प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा सुघर गांव और सतगुरु कैलेण्डर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से प्रकाशित के सलाहकार संपादक और मार्गदर्शक रहे थे। सामाजिक धार्मिक सांस्कृतिक विभिन्न गतिविधियों को लेकर विशेष पहल करते हुए निरंतर सार्थक प्रयास करते हुए अग्रसर रहे थे। जिनका हमे सदैव कुशल नेतृत्व के साथ मार्गदर्शन सबल मिलता रहा था।
संत पिरोहिल दास बाबा जी संत गुरू घासीदास बाबा जी की द्वितीय भ्राता बाबा मनकु दास जी के वंशज गुरू परिवार के रूप में समाज में सम्मानित माने जाते रहे थे।
वे संत शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा जी की सतोपदेश अमृत वाणी को जन जन तक प्रवचन सत्संग मंगल भजन पंथी गीत चौका के माध्यम से पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश भर के विभिन्न स्थानों पर आयोजित सामाजिक धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो प्रचार प्रसार करते आ रहे थे। विभिन्न स्थानों पर उनके शिष्य अनुयायियों की हजारों की संख्या में आबाद हैं। बाल्यकाल से आजीवन वे समर्पित भाव से सतनाम के अमर संदेश को प्रसारित करने संकल्पित होकर अपने स्तर पर निरंतर सार्थक प्रयास करते आ रहे थे। संत पिरोहिल दास बाबा जी के साथ गुजरे अमूल्य योगदान क्षणों को स्मरण करते हुए उन्हे विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शत शत नमन वंदन करते हैं।
सतगुरू घासीदास बाबा जी उनके आत्मा को शांति प्रदान करे। उनके शोकाकुल परिवार को सहानुभूति दे।
No comments:
Post a Comment