Wednesday, April 14, 2021

भारतीय संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती ग्राम पंचायत कोसरंगी में मनाई गई

भारतीय संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती ग्राम पंचायत कोसरंगी में मनाई गई
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा आरंग। भारतीय संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर की 130 वीं जयंती 14 अप्रैल 2021 को प्रति वर्ष के भांति सादगी पूर्ण बाबा साहब डॉ.अम्बेडकर भवन ग्राम कोसरंगी थाना खरोरा विधान सभा क्षेत्र व विकास खंड, जनपद पंचायत,तहसील आरंग जिला रायपुर में आयोजित की गई।
सर्व प्रथम दीप प्रज्वलित कर डा. अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। शासन प्रशासन द्वारा कोविड 19 महामारी संक्रमण के दौरान लाकडाउन 144 धारा लागू किया गया हैं। उनके निर्देशित नियमों को पालन करते हुए मास्क पहने सेनेटाइजर उपयोग करते हुए सामाजिक दूरियां बना सावधानी बरत डॉ.अम्बेडकर जयंती कार्यक्रम को सफल बनाई गई।
जिसमें बाबा साहब डॉ.भीमराव अम्बेडकर सरंक्षण समिति एवं न्यायिक संगठन कोसरंगी के अध्यक्ष एवं प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा आरंग,खरोरा संवाददाता सुकदेव प्रसाद बंजारे और उपाध्यक्ष डॉ.के.पी.साहू ने लाकडाउन 144 धारा लागू कोविड 19 महामारी संक्रमण काल को देखते हुए शासन प्रशासन द्वारा निर्देशित नियमों का पालन करते हुए मास्क पहने सेनेटाइजर उपयोग कर सामाजिक दूरियां बना सावधानी बरत भारतीय संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ.भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर द्वीप प्रज्वलित और माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सादर नमन किया।
बाबा साहब डॉ.भीमराव अम्बेडकर सरंक्षण समिति एवं न्यायिक संगठन के सचिव श्रीकांत सोनवानी,कोषाध्यक्ष भागवत आहूजा (भक्कु),सलाहकार मोहन चेतन पाल,अशोक यादव सहित ग्राम कोसरंगी के समिति के सदस्य पदाधिकारियों द्वारा बारी - बारी से बाबा साहब डॉ.अम्बेडकर की प्रतिमा छायाचित्रों पर द्वीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। पूरे देश छत्तीसगढ़ प्रदेश भर के विभिन्न स्थानों पर भारतीय संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ.भीमराव अम्बेडकर की 130 वीं जयंती समारोह सादगी पूर्ण आयोजित कर उनके प्रतिमा छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।

No comments:

Post a Comment

चुनिंदा पोस्ट

सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...

Popular Posts