चन्द्रदेव प्रसाद राय विधायक एवं संसदीय सचिव के गृह ग्राम पहुंच मार्ग अत्यंत जर्जर गड्डे धूलमय हालत में हो चुका है तब्दील
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा बलौदाबाजार। 28 मार्च 2021, चन्द्रदेव प्रसाद राय बिलाईगढ़ विधायक एवं संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन के गृह ग्राम बालपुर पहुंच मार्ग अत्यंत जर्जर गड्डे धूलमय हालत में तब्दील हो चुका हैं।
जिले जांजगीर चांपा हसौद मुख्य पहुंच मार्ग पेंड्रावन यात्री प्रतीक्षालय बाजार चौक से सरधाभाठा बालपुर पहुंच मार्ग अत्यंत जर्जर गड्डे धूलमय हालत में तब्दील हो गया हैं। जिसके चलते आवागमन करने वाले विभिन्न स्थानों से राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता रहा हैं। बालपुर से होकर कोसीर सारंगढ़ मार्ग लगा हुआ हैं जिसमें भी लोग आवागमन करते रहते हैं।
मुरूम मिट्टी गिट्टी से नाममात्र मरम्मत चूक पालिश कर कभी - कभी सुधार कर दी जाती हैं।
बरसात के समय में गड्डे में पानी कीचड़ से मार्ग दुर्गम होने से लोगो को विभिन्न समस्याओं का सामना कर आवागमन करने पड़ते है।
पूरे बिलाईगढ़ की विभिन्न स्थानों से लोग क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव चन्द्रदेव प्रसाद राय से मिलने अपने समस्याओं को लेकर आते हैं।
विधायक जी के कार्यकाल दो वर्ष पूर्ण और तीसरे वर्ष प्रगति में हैं,तब भी उनके गृह ग्राम पंचायत बालपुर पहुंच मार्ग की निर्माण उन्नयन कार्य नहीं हो पाया हैं।
ऐसे में अन्य क्षेत्र की विभिन्न स्थानों के मुख्य ग्रामों की पहुंच मार्ग की निर्माण विकास कार्यों मरम्मत की क्या हालत होगी ये विधायक एवं संसदीय सचिव चंद्रदेव प्रसाद राय की गांव बालपुर पहुंच मार्ग से आकलन लगाई जा सकती हैं।
विधायक जी की कार्य घोषणा भाषण आश्वासन कागजी कार्यवाही में दिखाई देता हैं।
ये सच्चाई किसी भी आम जनता से नहीं छिपी हैं,विकास कार्यों की सौगात लेकर अनेकों कार्यक्रमों मंचो में आम जनता के बीच विधायक एवं संसदीय सचिव राय नहीं थकते। उनकी अपने गृह ग्राम पंचायत पहुंच मार्ग जर्जर गड्डे धूलमय हालत में तब्दील को लेकर क्षेत्र की विकास को देखा जा सकता हैं। जहां पथ हैं वहां प्रगति हैं,कहते नेता जी भाषण देते नहीं थकते हैं।
आंखो देखा हाल कहे तो क्षेत्र के विभिन्न स्थानों तक मुख्य पहुंच मार्ग की निर्माण विकास कार्य ढंग से हो नहीं पाया हैं,नाममात्र मरम्मत कर खाना पूर्ति किया जाता रहा हैं। अपने क्षेत्र की सभी गतिविधियों से अवगत हैं विधायक एवं संसदीय सचिव चंद्रदेव प्रसाद राय पर भी उन्हे विकसित करने विशेष रुचि नहीं दिखाई जा रही हैं।
जिनके खामिजा आवागमन करने वाले विभिन्न स्थानों से राहगीरों को अनेकों समस्याओं का सामना करना पड़ रहा हैं। निरंतर कुछ न कुछ मुद्दों में घिरे हमेशा विवादों में रहते हुए क्षेत्र की आम जनता की बीच रुष्टता झेलते दिखाई देते रहे हैं। इनके अलावा विभिन्न सोशल इलेक्ट्रानिक प्रिंट मीडिया की सुर्खियों में आते रहते हैं, चंद्रदेव प्रसाद राय विधायक एवं संसदीय सचिव की कार्यशैली।
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा के संवाददाता ने बिलाईगढ़ के विभिन्न स्थानों से भ्रमण करते हुए उनके ग्राम बालपुर होते कोसीर सारंगढ़ पहुंचने पर समस्याओं से रूबरू हुए। आवागमन करने वाले विभिन्न स्थानों से पहुंचे लोगो ने विधायक राय से अनेकों बार अवगत कराते हुए जर्जर गड्डे धूलमय हालत में तब्दील पेंड्रावन से बालपुर पहुंच मार्ग को शीघ्र निर्माण कराने की मांग करने की बात कही। प्रेस में खबर चलाते हुए उनके ध्यान आकर्षित कर शासन प्रशासन द्वारा विभागों से मार्ग की निर्माण विकास की स्वीकृति प्रदान करने पहल कराने की आग्रह किया है।
विधायक को अपने क्षेत्र की विभिन्न स्थानों पर मुख्य पहुंच मार्ग की निर्माण विकास कार्यों की स्वीकृति करा आम जनता की सुविधा को देखते हुए दुर्गम पथ को सुगम बनाने विशेष ध्यान देना चाहिए।
शासन प्रशासन द्वारा छोटे बड़े सभी गांवों के अंतिम छोर तक पक्की सड़क कांक्रीटीकरण पहुंच मार्ग की निर्माण विकास कार्यों पर जोर दिया जा रहा हैं।
जन प्रतिनिधि गण को अपने क्षेत्र की समस्याओं को अवगत कराते हुए विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।
No comments:
Post a Comment