कोरोना महामारी बढ़ते संक्रमण कारण सारंगढ़ विधायक निवास मुड़वाभांठा में होली मिलन समारोह स्थगित की गई हैं
पर्व में अब 1 दिन शेष हैं और हमारे प्रदेश व देश में कोरोना की दूसरी लहर आ चुकी है। इसलिए इस वर्ष शासन प्रशासन ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने जरूरी गाईड लाइन जारी कर धारा 144 लागू की है। ऐसे में सामुहिक कार्यक्रम पूरी तरह स्थगित रहेंगी जिसका हम सब को पालन करना है और होली के पर्व को सादगी से अपने माता- पिता एवं घर के बुज़ुर्गों का ख्याल रख कर,दो गज की दूरी बना कर,होली को मनाना है। इस वर्ष सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े ने अपने गृह ग्राम निवास मुड़वाभांठा में मनाए जाने वाले होली मिलन समारोह कार्यक्रम को शासन के गाईड लाईन के कारण स्थगित किया गया है। आप सब सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई एवं शुभकामनाएं संदेश प्रेषित कर सकते है, क्योंकि आप सब का आशीर्वाद ही हमारी पूंजी है। कोरोना से लड़ने में हम सब को नियमों का पालन करना जरूरी है। अगर स्थिति नियंत्रण में रहेगी तो आगामी सालों में हम और भी बेहतर होली मना पायेंगे एक बार पुनः आप समस्त क्षेत्रवासियों से निवेदन आग्रह है कि सादगी से घर परिवार के बीच रहकर होली मनाए और शासन प्रशासन का सहयोग करें। श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े विधायक एवं उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन ने सब को इसी आशा विश्वास के साथ अपने समस्त विधानसभा क्षेत्र वासियों को होली पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं ।
No comments:
Post a Comment