मुख्यमंत्री ने महाशिवरात्रि पर रायपुरा महादेव घाट में हटकेश्वर महादेव की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के लिए सुख समृद्धि की कामना किया
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। 11 मार्च 2021, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर राजधानी रायपुर के हृदय स्थल महादेव घाट रायपुरा स्थित हटकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना किया। इस अवसर पर विधायक और छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा,छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन और महापौर रायपुर एजाज ढेबर भी उपस्थित थे। महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर में विशेष साज-सज्जा की गई थी। मुख्यमंत्री ने मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव की आराधना की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी।विभिन्न स्थानों से संत श्रद्धालुओं दर्शनार्थियों पर्यटकों का आवागमन अधिक संख्या में निरंतर होता रहा।
No comments:
Post a Comment