प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा पाटन। 11 मार्च 2021,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग जिले के पाटन विकास खण्ड के ग्राम बठेना पहुंचे। उन्होंने गायकवाड़ परिवार के परिवार जनों से मिलकर उनके प्रति संवेदना व्यक्त की तथा घटना में मृतक सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित की। बठेना के गायकवाड़ परिवार के पांच सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गयी थी। मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार के परिवार जनों को 5 लाख रुपये की सहायता देने और पुलिस अधिकारियों को घटना की सघन जांच के निर्देश भी दिए। घटना स्थल पर आईजी विवेकानंद सिन्हा,कलेक्टर डॉ.सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे,एस.पी. प्रशांत ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।