Thursday, March 11, 2021

मुक्ति धाम की वर्षो पुरानी मांग को पूर्ण कराने पर ग्रामीण जनों ने बया सरपंच के प्रति जताया आभार

मुक्ति धाम की वर्षो पुरानी मांग को पूर्ण कराने पर ग्रामीण जनों ने बया सरपंच के प्रति जताया आभार
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा बलौदा बाजार। 11 मार्च 2021, जिले बलौदाबाजार के तहसील व जनपद पंचायत कसडोल के अंतिम छोर के वनांचल क्षेत्र ग्राम पंचायत बया में दाह संस्कार मिट्टी   देने के लिए मुक्ति धाम निर्माण कार्य कराने वर्षो पुरानी मांग रहा था। जिसको नव निर्वाचित कर्मठ जुझारू ग्राम पंचायत बया के महिला सरपंच श्रीमती दीपांजलि मनी राम पंकज ने मनरेगा के तहत निर्माण कार्य को करा ग्रामीण जनों की समस्याओं को लेकर विशेष रूप से ध्यान देकर सार्थक प्रयास की है।
जिनके निरंतर जनहित ग्राम विकास कार्यों को लेकर पूरे वनांचल क्षेत्र बया उनके ग्राम पंचायत के अलावा आस पास की ग्राम में भी चर्चा का विषय बना हुआ हैं। दीपांजलि मनी राम पंकज जी निरंतर सभी की दुख सुख में सहभागिता निभाते हुए ग्रामीणों  की मूलभूत सुविधाओं को लेकर संबंधित विभाग और उनके प्रमुख तक पहुंच संपर्क कर  सार्थक प्रयास कराती हैं।
वे निरंतर स्वच्छता शिक्षा नारी सशक्तिकरण नशा मुक्ति शाकाहार स्वास्थ्य पर्यावरण संरक्षण सहित जनहित सामाजिक धार्मिक सांस्कृतिक और शासन प्रशासन द्वारा विभिन्न चलाएं जा रहे योजना अंतर्गत जन कल्याणकारी कार्यों में सक्रियता निभाते हुए आम जनता को लाभ पहुंचाने में लगी हुई हैं।

No comments:

Post a Comment

चुनिंदा पोस्ट

सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...

Popular Posts