Saturday, March 27, 2021

ऑल इंडिया यूथ कांग्रेस वर्कर्स कमेटी छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष ने होली पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित की

ऑल इंडिया यूथ कांग्रेस वर्कर्स कमेटी छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष ने होली पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित की
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। 28 मार्च 2021, रंगों का पर्व होली के अवसर पर ऑल इंडिया यूथ कांग्रेस वर्कर्स कमेटी छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश अनंत ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष ने सभी नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की है। उन्होंने कहा है कि होली रंगों का त्योहार है, यह लोगों के जीवन में रंग भर देता है और खुशहाली लाता है। यह त्यौहार, सांस्कृतिक एकता को मजबूती प्रदान करने तथा समाज में भाई-चारे एवं समरसता की भावना को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्रदेशाध्यक्ष अनंत ने प्रदेशवासियों से आग्रह किया है कि होली पर्व मनाते समय कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें और विशेष सावधानी बरतें। साथ ही भीड़ वाले जगहों में जाने से बचें सामाजिक दूरी का पालन करें, मास्क अवश्य लगाएं तथा हाथों को बार-बार साबुन से धोते रहें। 
साथ ही कामना की है कि केन्द्र सरकार को होली के असीमित रंगों के साथ ही सद्बुध्दि का विकास हो ताकि 3 काले कानून को रद्द करने का निर्णय ले सके।

No comments:

Post a Comment

चुनिंदा पोस्ट

सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...

Popular Posts