Saturday, March 27, 2021

सारंगढ़ विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े उच्चभिट्ठी पहुंच पीड़ित परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान कर सवेदना प्रगट की

सारंगढ़ विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े उच्चभिट्ठी पहुंच पीड़ित परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान कर सवेदना प्रगट की
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा सारंगढ़। 27 मार्च 2021,  
श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े सारंगढ़ विधायक एवं उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ ने अपने क्षेत्र के ग्राम उच्चाभिठ्ठी पहुंच कर दिवगंत मासूम लक्षेन्द्र खूंटे की परिजनों से मुलाकात कर विगत दिनों हुए घटना के बारे में विस्तार से जानकारी ली और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने आश्वस्त किये। साथ ही आर्थिक सहायता प्रदान कर इस दुख की घड़ी में परिवार को सम्बल प्रदान करने ईश्वर से प्रार्थना की जैसे कि आप सब जान रहे कि रूपये के लेन देन को लेकर एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की निर्मम हत्या कर दी है। आज एक परिवार ऊपर दुख का संकट आ खड़ा हुआ है परिजनों ने रुंधे गले से आप बीती बताई। विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े ने कहा कि सभी से एक ही बात बोलना चाहूंगी कि ऐसे घटना की पुनरावृत्ति दोबारा ना हो जिसके लिए हम सब को भी जागरूक रहना है और अपने से छोटे बच्चों को ख्याल रख कर जिम्मेदारी का निर्वहन करना है। इस मौके पर जनपद पंचायत सारंगढ़ उपाध्यक्ष गनपत जांगडे, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिनिधि जिला महामंत्री विष्णु चन्द्रा,सरपंच सोनू चंद ,पूर्व सरपंच लेन्ध्रा छतराम निराला,धेश्वर चन्द्रा,मिडीया प्रभारी गोल्डी लहरे सहित अन्य लोग मौजूद रहे थे।

No comments:

Post a Comment

चुनिंदा पोस्ट

सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...

Popular Posts