विधान सभा क्षेत्र बिलाईगढ़ गिरौदपुरी धाम पहुंच मुख्य मार्ग जर्जर गड्डे धूलमय नाममात्र मरम्मत चूक पालिस कर रहे विभाग खाना पूर्ति जन प्रतिनिधि अपने में हैं मस्त
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा बलौदाबाजार। 10 मार्च 2021, जिले बलौदाबाजार के विधान सभा क्षेत्र बिलाईगढ़ मुख्यालय और छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गिरौदपुरी धाम पहुंच मुख्य मार्ग अत्यंत जर्जर गड्डे धूल मय स्थिति में है। छत्तीसगढ़ के महान संत शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा जी की जन्म कर्म तपो महिमा परम पावन भूमि गिरौदपुरी धाम मेला नजदीकी आते ही शासन प्रशासन द्वारा नाममात्र मरम्मत चूक पालिश कर खाना पूर्ति की जा रही हैं।
सारंगढ़ से पवनी नरधा से बरेली कौवाताल होते एक मात्र मुख्य मार्ग गिरौदपुरी धाम और रायपुर रोड जिले बलौदाबाजार से कसडोल कटगी पुल जोंक नदी मोड़ अमोंदी से बरपाली मोड़ और गिधौरी से नगर पंचायत टुण्ड्रा मोहतरा और टूंड्री से कोरकोटी भोथीडीह पुरगांव से सिंघिटार नवापारा लिमतरी रामपुर खजरी पवनी बिलाईगढ़ गिरौदपुरी धाम दोनों मुख्य स्थल पहुंच मार्ग अत्यंत गड्डे धूल मय जर्जर हालत में हैं उनका कोई जन प्रतिनिधि न शासन प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी द्वारा विशेष रूप से सुगम मार्ग बनाने साफ सफाई कर नवीन बनवाने रुचि नहीं दिखाई जा रही हैं।
प्रति वर्ष आयोजित वार्षिक त्रिदिवसीय गुरू दर्शन मेला गिरौदपुरी धाम के अवसर पर चूक पालिश मरम्मत कर खाना पूर्ति करते हुए आ रहा हैं।
कई स्थानों के नाले ऊपर पुलिया निर्माण कर मार्ग बनाएं गए हैं उसमे रोक नहीं है जिसमें सकते स्थल होने से वाहनों और राहगीरों की आवागमन के दौरान दुर्घटना घटने की संभावना बना रहता हैं।
आए दिन रोड़ पर प्रति दिन हजारों सैकड़ों की संख्या में संत श्रद्धालुओं दर्शनार्थियों पर्यटकों का आवागमन होता रहता हैं,वे जन आस्था विश्वास लिए गिरौदपुरी धाम तक विभिन्न समस्याओं को गुजरते गड्डे धूल मय जर्जर बदहाल मार्ग में जान जोखिम में डाल यात्रा करने मजबूर हैं। त्रिदिवसीय वार्षिक गुरू दर्शन मेला गिरौदपुरी धाम में लाखो से अधिक संख्या में संत श्रद्धालुओं दर्शनार्थियों पर्यटकों का निरंतर आवागमन होता रहता हैं। इसके अलावा विधान सभा क्षेत्र मुख्यालय होने से अनेकों विभागीय शासकीय कार्यालय में क्षेत्र के आम जनता को अपने विभिन्न समस्याओं जरूरतों को लेकर आवागमन करने पड़ते हैं। इनका दुख दर्द समस्याओं को कोई जन प्रतिनिधि जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी शासन प्रशासन द्वारा रूबरू होते हुए भी और अनेकों बार नवीन सुगम मार्ग बनाने मांग पत्र सौंप आग्रह करने पर झूठे आश्वासन देकर घोषणा कर भूल जाते रहे हैं।
बिलाईगढ़ और गिरौदपुरी धाम पहुंच मुख्य मार्ग छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण होने के बाद से नाममात्र सुधार मरम्मत चूक पलस हो आज भी जस की तस बदहाल हालत में अपना दुखड़ा रो रहा हैं।
क्षेत्र राहगीर आम जनता संत श्रद्धालुओं दर्शनार्थियों पर्यटकों का कहना हैं कि पिछले और वर्तमान सरकार भी कोई मुख्य मार्ग को सुगम बनाने सुध नहीं ले रहे हैं।
भगवान भरोसे समय वर बारिश के दिनों में गड्डे कीचड़ पानी भरे हुए नदी नाले तालाब में तब्दील और अन्य दिनों में धूलमय जर्जर गड्डे बदहाल में रहता हैं मुख्य मार्ग। इस विधान सभा क्षेत्र बिलाई गढ़ और लोक सभा क्षेत्र जांजगीर चांपा से जो भी विधायक,सांसद, प्रतिनिधि बनते हैं वे झूठे वादे घोषणा कर वोट मांग जीत कर मुकर जाते रहे हैं। उन्हे लगातार देखते आ रही हैं क्षेत्र की आम जनता, सांसद विधायक जन प्रतिनिधि गण मुख्य मार्ग गिरौदपुरी धाम और बिलाईगढ़ आवागमन करते रहते हैं ,पर उन्हे ये गड्डे धूल मय जर्जर हालत दिखाई नहीं देता क्या। अन्य धर्म समाज की छोटे बड़े प्रमुख पर्यटन स्थल और विधान सभा क्षेत्र मुख्यालय पहुंच मार्ग पूर्ण रूप से विकसित नवीन सुगम बन गया हैं।
यहां के जो भी विधायक सांसद जन प्रतिनिधि बनते आए हैं वे कभी ये दोनों मुख्यालय स्थानों पहुंच मार्ग को सुधार करवाने में कोई विशेष रुचि नहीं ले रहे हैं।
अपने सुख सुविधा भोगने वर्चस्व कायम रखने में मस्त हैं यहां के विधायक सांसद जन प्रतिनिधि गण।
लगातार आए दिन सोशल इलेक्ट्रानिक प्रिंट मीडिया की सुर्खियों में आते रहते हैं, बिलाईगढ़ और गिरौदपुरी धाम सहित नगर पंचायत टुण्ड्रा पहुंच मार्ग की समस्याओं नवीन सुगम निर्माण विकास कार्यों सुधारो को लेकर।
कब कुंभकरण निद्रा से जागेगा विभागीय शासन प्रशासन और जन प्रतिनिधि जिम्मेदार आम जनता आस लगाए बैठे हैं। आज कल कब कोई सुध लेगा और बनेगा बिलाईगढ़ गिरौदपुरी धाम टुण्ड्रा पहुंच मार्ग नवीन सुगम चौड़ीकरण संत श्रद्धालुओं दर्शनार्थियों पर्यटकों को मिलेगी जर्जर गड्डे धूल मय बदहाल जानलेवा मार्ग से मुक्ति।
No comments:
Post a Comment