Wednesday, March 10, 2021

चौकी तुहलू जिला महासमुंद पुलिस की अनूठी पहल.. अभीव्यक्ति। महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम वर्षा 2021

चौकी टुहलू जिला महासमुंद पुलिस की अनूठी पहल !

*अभिव्यक्ति*  महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम वर्ष 2021

             आज दिनांक 10.03.2021 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय महासमुंद श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति मेघा टेम्भूरकर साहू, पुलिस अनु०अधिकारी बागबाहरा सुश्री लितेश सिंह के मार्गदर्शन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस दिनाँक 08 मार्च 2021 के उपलक्ष्य पर महिलाओं को शुभकामना देते हुये महासमुन्द पुलिस विभाग के द्वारा ग्राम टुहलू में महिलाओं की सुरक्षा जागरूकता विषय पर जिले में सात दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम के तहत *“अभिव्यक्ति”* कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में SDOP बागबाहरा सुश्री लितेश सिंह चौकी प्रभारी टुहलू उपनिरीक्षक लक्ष्मी नारायण साव एवं मुख्य अथितियों के द्वारा महिला सुरक्षा विषय पर विस्तृत उद्बोधन दिया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय  द्वारा प्रेषित महिला संबंधित अपराधों का पाॅम्पलेट वितरण कर महिलाओं को घरेलू हिंसा, छेड़खानी, लैंगिक उत्पीड़न, साइबर सुरक्षा, पोक्सो एक्ट, आत्म रक्षार्थ, पीड़ित क्षतिपूर्ति योजनाओं, मानव तस्करी, टोनही निवारण, नशा मुक्ति, आदि से संबंधित जानकारी दी गयी । 
महिला समूह, महिला स्वसहायता समूह में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को,  मितानिनों, को सम्मानित किया गया। साथ ही रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया व श्रेष्ठ प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।  *इस अवसर पर मुख्य अतिथि रूप में जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती   राम बाई ठाकुर, सरपंच टुहलू श्रीमती सतपती मरकाम, एवं अन्य क्षेत्रों में विशिष्ट योग्यता व प्रतिभाशील महिलाओ को आमंत्रित किया गया व सम्मानित किया गया।

No comments:

Post a Comment

चुनिंदा पोस्ट

सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...

Popular Posts