Thursday, March 11, 2021

आबकारी विभाग रायपुर टीम ने बार में मारा छापा हुए अवैध शराब बरामद

आबकारी विभाग रायपुर  टीम ने बार में मारा छापा हुए अवैध शराब बरामद

आबकारी विभाग का सराहनीय काम...रायपुर के ऑक्टोपस बार में टीम ने मारा छापा...अवैध शराब बरामद

प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। 12 मार्च 2021, राजधानी रायपुर के उरकुरा इलाके के यार्ड में पुलिस की छापेमारी में अवैध शराब का जखीरा मिलने के मामले में आबकारी विभाग के दो अधिकारियों पर गाज क्या गिरी, अब विभाग ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। आनन-फानन में आबकारी विभाग की एक टीम ने आधी रात को गश्त के दौरान जीई रोड स्थित एक बार में दबिश देकर भारी मात्रा में बिना हाल मार्क की शराब और बीयर जब्त की है। मिली जानकारी के मुताबिक तेलीबांधा मुख्य सड़क पर स्थित ऑक्टोपस बार में दबिश दी गई। जहां अवैध रूप से शराब बेची जा रही थी। आबकारी विभाग की टीम ने बार से बिना होलोग्राम की कई शराब की बोतलें बरामद की जिसकी कीमत करीब 60 हजार रूपए बताई जा रही है।

No comments:

Post a Comment

चुनिंदा पोस्ट

सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...

Popular Posts