Thursday, March 11, 2021

किसानों के समर्थन में कांग्रेस वर्कर्स कमेटी छत्तीसगढ़ के 27000 सदस्य करेंगे 12 घंटे का सामूहिक उपवास



किसानों के समर्थन में कांग्रेस वर्कर्स कमेटी छत्तीसगढ़ के 27000 सदस्य करेंगे 12 घंटे का सामूहिक उपवास
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। 12 मार्च 2021,ऑल इंडिया यूथ कांग्रेस वर्कर्स कमेटी छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश अनंत ने घोषणा की है कि 23 मार्च को जब पूरा देश भगत सिंह,राजगुरु व सुखदेव के शहीद दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित  करेंगे, तभी इसी अवसर पर पिछले 100 दिन से ऊपर देश के लाखों किसान केंद्र सरकार द्वारा लागू किये गए 3 काले कानून के विरोध में छत्तीसगढ़ के समस्त प्रदेश,जिला,ब्लॉक, विधानसभा, ग्राम पंचायत एवं वार्ड के पदाधिकारी और हज़ारों कार्यकर्ता एक दिवसीय 12 घंटे का सामूहिक उपवास करेंगे। सामूहिक उपवास उन शहीदों को सादर श्रद्धांजलि है जिन्होंने अपनी मांगों को लेकर लगभग 300 किसान शहीद हुए है। यह उपवास कार्यक्रम सभी 27000 पदाधिकारी सदस्य गण अपने अपने घर में रह कर शांति पूर्वक आंदोलन को समर्थन करेंगे। किसी भी प्रकार से शासन प्रशासन को प्रभावित किये बिना सामूहिक उपवास कर केन्द्र सरकार का विरोध दर्ज कराया जाएगा। उक्त जानकारी प्रदेश समन्वयक जीवमंगल सिंह टंडन ने दी हैं।

No comments:

Post a Comment

चुनिंदा पोस्ट

सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...

Popular Posts