गिरौदपुरी धाम मेला आयोजन को लेकर सत संदेश सत्संग समिति अमृत कुण्ड धाम गिरौदपुरी द्वारा विशेष बैठक आयोजित कर तैयारी में जुटे
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा बलौदाबाजार। 12 मार्च 2021, छत्तीसगढ़ के महान संत शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा जी की जन्म कर्म तपो महिमा परम पावन भूमि गिरौदपुरी धाम तहसील कसडोल जिला बलौदाबाजार में प्रति वर्ष आयोजित भव्य त्रिदिवसीय वार्षिक गुरू दर्शन मेला 18 से 20 मार्च 2021तक आयोजन की तैयारी को लेकर वहां के पंजीकृत समिति सत संदेश सत्संग समिति अमृत कुण्ड धाम गिरौदपुरी द्वारा विशेष बैठक आयोजित किया गया।
जिसमें मेला आयोजन में पूर्ण रूप से विभिन्न स्थानों से आवागमन करने वाले संत श्रद्धालुओं दर्शनार्थियों पर्यटकों की सुविधा को लेकर शासन प्रशासन को अवगत कराते हुए विशेष ध्यान रखने को लेकर गिरौदपुरी धाम मेला की व्यवस्था करने अवगत कराया गया। वन विभाग को चरण कुण्ड अमृत कुण्ड आस पास 100 से 200 मीटर दूर पर फुटकर दुकानें को हटा कर लगाने को लेकर विशेष ध्यान आकर्षित कर वहां स्वच्छता बनाएं रखने की अपील करते हुए, निशुल्क भोजन भंडारा आयोजन करने वाले विभिन्न सामाजिक संगठनों को शासन प्रशासन द्वारा वन विभाग द्वारा प्रदाय की जाने वाली जलाऊ लकड़ी समय पर उपलब्ध कराने,ग्रीष्मकालीन को लेकर सूखे करुणामाता जलाशय और सफरा माता तालाब में जल भराव क्षमता बढ़ाने के साथ गिरौदपुरी धाम के जन्म स्थली से लेकर तपो भूमि चरण कुण्ड, अमृत कुण्ड ,छाता पहाड़, पचकुंडी, जोंक नदी तट तक सभी पानी टंकी और नलो बोर और विद्युत विभाग द्वारा भी बिजली की पूर्ण सुचारू रूप से व्यवस्थित कराने संबंधित विभाग को अवगत कराते हुए संत श्रद्धालुओं दर्शनार्थियों पर्यटकों की सुविधा पर जोर देने को लेकर विशेष ध्यान आकर्षित किया गया।
सभी ओर स्वच्छता अभियान चला साफ सफाई पर भी विशेष ध्यान देने,वाहनों की आवागमन पार्किंग, भूमि लोटने वाले संत श्रद्धालुओं दर्शनार्थियों पर्यटकों की सुविधा में बेरीकेट सुरक्षा व्यवस्था की ओर विशेष ध्यान देने आग्रह की गई हैं। ज्ञात हो कि प्रति माह के द्वितीय रविवार को सत संदेश सत्संग समिति अमृत कुण्ड धाम गिरौदपुरी द्वारा सत्संग संत समागम कार्यक्रम आयोजन करते हुए संत शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा जी की सतोपदेश अमृतवाणी जीवन महिमा गाथा को जन जन तक प्रचार प्रसार किया जाता रहा हैं। विभिन्न स्थानों से आवागमन करने वाले संत श्रद्धालुओं दर्शनार्थियों पर्यटकों को कार्यक्रम में सहभागिता और वार्षिक गुरू दर्शन मेला के दौरान भी निशुल्क भोजन भंडारा आयोजन कर सतनाम प्रसादी प्याऊ जल वितरण भी किया जाता रहा हैं।
समिति के अध्यक्ष डमरू लाल दिवाकर, उपाध्यक्ष रामेश्वर महिपाल, सचिव जीव मंगल सिंह टंडन, संयुक्त सचिव योगानंद प्रेमी, कोषाध्यक्ष जनक राम खांडेकर, विशेष सलाहकार धना राम रात्रे, सदस्य विश्राम प्रसाद सायतोड़े, रामजी शास्त्री, ईश्वर प्रसाद टंडन, प्रेम लाल बघेल, डेविड कुमार, दुर्गेश कुमार टंडन, विनोद कुमार मनहर, मीडिया प्रभारी श्रवण कुमार घृतलहरे गिरौदपुरी धाम मेला आयोजन व्यवस्था को लेकर विशेष रूप से उपस्थित हो अपने स्तर पर सक्रिय रूप से तैयारियों में जुटे हुए हैं।
No comments:
Post a Comment