उप स्वास्थ्य केंद्र बया में सरपंच के मुख्य आतिथ्य में ग्रामीणों को दवा लेपित मच्छरदानी वितरण की शुभारंभ की गई
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा बलौदाबाजार। 12 मार्च 2021, जिले बलौदाबाजार के तहसील व जनपद पंचायत कसडोल के अंतिम छोर पर स्थित वनांचल क्षेत्र के मुख्यालय ग्राम पंचायत बया उप स्वास्थ्य केंद्र में सरपंच श्रीमती दीपांजलि मनी राम पंकज की मुख्य आतिथ्य में ग्रामीणों को राष्ट्रीय वेक्तर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत हेल्थ वेलर्नस सेंटर में दवा लेपित मच्छरदानी वितरण की शुभारंभ किया।
ग्राम पंचायत बया के सरपंच श्रीमती दीपांजलि मनी राम पंकज ने उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करते हुए वहां निरंतर साफ सफाई कर स्वच्छता बनाएं रखने को कहा ,साथ ही आम जनता ग्रामीण बीमार लोगों को समय पर उपचार कर स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान देने को कहा।
उप स्वास्थ्य केंद्र बया की स्वच्छता बनाएं रखने पर सभी उनके स्टाफ को शुभकामनाएं दी।
जिसमें उप स्वास्थ्य केंद्र बया के वेद प्रकाश साहू सहित उनके पूरे स्टाफ और ग्रामीण जन अधिक संख्या में उपस्थित रहे थे।
No comments:
Post a Comment