Wednesday, March 31, 2021

सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े से अमृत कुण्ड धाम गिरौदपुरी समिति पदाधिकारियों ने निमार्ण विकास कार्यों की मांग लेकर मुलाकात की

सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े से अमृत कुण्ड धाम गिरौदपुरी समिति पदाधिकारियों ने निमार्ण विकास कार्यों की मांग लेकर मुलाकात की
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा सारंगढ़। 31 मार्च 2021, छत्तीसगढ़ के महान संत शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा जी की जन्म कर्म तपो महिमा भूमि गिरौदपुरी धाम में पंजीकृत गठित सत संदेश सत्संग समिति अमृत कुण्ड धाम के सचिव एवं सह संपादक प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर श्री जीवमंगल सिंह टंडन के नेतृत्व में   वहां के निर्माण विकास कार्यों की मांग को लेकर श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े विधायक एवं उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन तथा सदस्य गिरौदपुरी धाम मेला विकास समिति से उनके निवास कार्यालय सारंगढ़ में मुलाकात की।
मांग पत्र में अमृत कुण्ड पास में संत समागम सत्संग हेतु सतनाम भवन धर्मशाला, सतलोक कुण्ड खनन और अमृत कुण्ड की रंग रोंगन मरम्मत, सांस्कृतिक रंग मंच भवन, करुणा माता जलाशय बांध से चरण कुण्ड पंहुचा मार्ग तक सी सी रोड निर्माण कार्य की लागत 50 लाख रूपए की  अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण मद से राशि स्वीकृत करने आग्रह किया गया हैं।
साथ में समिति के कोषाध्यक्ष जनक राम खांडेकर, सदस्य विनोद कुमार मनहर,राजेंद्र कुमार जांगड़े उपस्थित रहे थे।

No comments:

Post a Comment

चुनिंदा पोस्ट

सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...

Popular Posts