Tuesday, March 30, 2021

ग्राम जोबा महासमुंद में युवाओं ने स्वच्छता अभियान चला कर रहे आम लोगो को जागरूक

ग्राम जोबा महासमुंद में युवाओं ने स्वच्छता अभियान चला कर रहे आम लोगो को जागरूक
 प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा महासमुंद। 31 मार्च 2021,सहयोग सेवा समर्पण स्वच्छ भारत स्वच्छ ग्राम जोबा तहसील व जिला महासमुंद एक कदम स्वच्छता की ओर को लेकर सार्थक प्रयास करते रहे हैं। ग्राम जोबा के युवाओं ने 11 दिनों से लगातार साफ सफाई का कार्य करते हुए समस्त ग्राम वासियों को स्वच्छता बनाएं रखने के लिए जागरूक रहने की अपील करते रहे हैं।
 जिसमें युवा पीढी से कुंदन साहू एवं सभी उनके युवा साथी ने एक सोच के साथ साफ सफाई के लिए ग्राम वासियों को जागरूक कर रहे हैं। युवा संगठन में टारजन सतनामी, खिलेंद्र साहु,अरविंद साहू ,सुभाष सतनामी ,शैलेष ध्रुव,रोशन साहू ,शिवम सतनामी, भूपेन्द्र साहू ,पीताम्बर सतनामी, राकेश साहू ,रूपेश सतनामी ,आशीष यादव ,जितेश साहू ,गोल्डी सतनामी,जीतू साहू ,जवाहिर साहू ,शीतल सतनामी ,दुर्गेश साहू ने साफ सफाई का कार्य होली का त्योहार नजदीक आने के कारण स्कूल परिसर,स्वस्थ केंद्र ,तालाब, पचरी, संत  गुरु घासीदास मंदिर, आंगनबाड़ी,साहू समाज भवन, नाली के मालबा,आदि जगह का नाली की सफाई कार्य सेवा भाव से की। 
इन्हीं युवाओं की तरह अन्य ग्रामों में भी विभिन्न संगठनों द्वारा स्वच्छता अभियान चला साफ सफाई का कार्य किया जाता रहा हैं। 
आगे निरंतर सभी ग्रामों में भी स्वच्छता अभियान चला साफ सफाई कर स्वच्छता बनाएं रखने अपने स्तर पर समर्पित भाव से समाज जन सेवा में निरंतर सार्थक प्रयास रहना चाहिए।

No comments:

Post a Comment

चुनिंदा पोस्ट

सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...

Popular Posts