जशपुर जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत ने सेवा निवृत्त न्यायाधीश स्व.श्रीमती शशिबाला मिंज को श्रद्धांजलि अर्पित किये : कमिश्नर,आईजी,कलेक्टर,पुलिस अधीक्षक ने भी विनम्र श्रद्धांजलि दी
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा जशपुरनगर। 31 मार्च 2021, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत कुनकुरी विकास खंड के विधायक एवं संसदीय सचिव यू.डी मिंज के ग्राम निवास जोकारी पहुंचकर विधायक की माता सेवा निवृत्त न्यायाधीश स्व.श्रीमती शशिबाला मिंज को पुष्प चअर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किये और उनके आत्मा के शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया। उन्होंने विधायक यू.डी.मिंज और उनके परिवार को दुःख की इस बेला में सहन शक्ति प्रदान करने के लिए सत्वना भी दिये। श्रीमती शशिबाला मिंज 83 वर्ष की थी और लंबे समय से बीमार चल रही थी। 30 मार्च को उनका आकस्मिक निधन हो गया।सरगुजा कमिश्नर सुश्री जिनेविवा किण्डो, पुलिस महानिरीक्षक आर.पी.साय, कलेक्टर महादेव कावरे,पुलिस अधीक्षक बालाजी राव, वन मण्डलाधिकारी कृष्ण, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के.एस.मंडावी ने भी स्व.श्रीमती शशिबाला मिंज को पुष्प अर्पित करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर कुनकुरी एसडीएम रवि राही, श्री अनिल कुमार किस्पोट्टा्टा, मुरारी अग्रवाल, अधिकारी-कर्मचारी और ग्रामीण जन उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment