Friday, March 5, 2021

बृजमोहन अग्रवाल ने उठाया खंडित गाँधी प्रतिमा का मामला,हंगामें के बीच कार्यवाही स्थगित

बृजमोहन अग्रवाल ने उठाया खंडित गाँधी प्रतिमा का मामला,हंगामें के बीच कार्यवाही स्थगित

Brijmohan Agrawal
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा में विपक्ष के वरिष्ठ सदस्य बृजमोहन अग्रवाल ने महात्मा गांधी की खंडित प्रतिमा लगाए जाने का मामला उठाया। शून्य काल के दौरान बृजमोहन अग्रवाल ने सदन में कहा कि “मंत्रालय में गांधीजी की नई मूर्ति के नाम पर पुरानी और खंडित मूर्ति लगाई गई, उसका खर्च बता दिया गया, और तो और मामला यही नहीं रुका बल्कि उसका लोकार्पण भी प्रदेश के मुख्यमंत्री के हाथों से कराया गया है। बृजमोहन अग्रवाल का साथ देते हुए सदन के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने इस मामलें समेत भ्रष्टाचार के आरोप की झड़ी लगाई और सदन में स्थगन प्रस्ताव पेश किया। इस बीच सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदयों की टिका टिपण्णी से जोरदार हंगामा बरपा। इस हंगामें के बीच मंत्री अमरजीत भगत ने इस मामले का जवाब देना चाहा पर हंगामे के बीच उन्होंने जो कुछ बातें कहीं और वापस बैठ गए। विधानसभा में हो रहे इस हंगामे के बीच आसंदी ने स्थगन के प्रस्ताव को आग्रह्य कर दिया। जिस पर नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने सदन में कहा कि “यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण मामला है,इसको हम पूरे तथ्यों के साथ रखना चाहते है। उन्होंने इस मामलें में सदन में चर्चा का अवसर देने की बात कहीं। 
इधर वरिष्ठ सदस्य बृजमोहन अग्रवाल ने गाँधी प्रतिमा में हुए इस भ्रष्टाचार का दस्तावेज दिखाते हुए कहा कि “यह आदेश की कॉपी है,जो भ्रष्टाचार का प्रमाण है।” आखिरकार सदस्यों के हंगामे के बीच सदन को कार्यवाही को आसंदी की ओर से 5 मिनट के लिए स्थगित कर दिया गया।

No comments:

Post a Comment

चुनिंदा पोस्ट

सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...

Popular Posts