
विधानसभा सत्र के दौरान विधायक प्रकाश नायक ने उठाई किसानों की समस्या को राजस्व मंत्री का ध्यानाकर्षण कराएं
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। 5 मार्च 2021, छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र के दौरान रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जरिए जिले के एक मुद्दे पर राजस्व मंत्री का ध्यानाकर्षण किया। जिले में जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड द्वारा कलमा बैराज से 35 किमी ट्रांसमिशन लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। जिसमें कई प्रकार की गड़बड़ियों और किसानों को मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। इसे लेकर विधानसभा में विधायक प्रकाश नायक ने राजस्व मंत्री का ध्यान आकर्षण किया। कुछ दिन पूर्व भी इसी सत्र में विधायक इस मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष सदन में उठा चुके हैं। आज फिर से विधायक प्रकाश नायक इस मामले को पुर जोर तरीके से विधानसभा में उठाया, विधायक ने सदन में कहा कि जेएसपीएल द्वारा नियमों को ताक पर रखकर ट्रांसमिशन लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। 33 केवी रेल पोल का अनुमति लेकर 66 केवी टावर लाइन से ट्रांसमिशन लाइन बिछाने का काम कंपनी द्वारा किया जा रहा है।
No comments:
Post a Comment