Thursday, February 4, 2021

छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री बघेल के गृह ग्राम पंचायत खाम्हरिया विधान सभा क्षेत्र पाटन में प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर की दुर्ग जिले की कार्यालय संचालित संपादक पहुंचे विशेष भ्रमण में।

छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री बघेल के गृह ग्राम पंचायत खम्हरिया विधान सभा क्षेत्र पाटन में प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा,सुघर गांव रायपुर की दुर्ग जिले की कार्यालय संचालित संपादक पहुंचे विशेष भ्रमण में।
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। 4 फरवरी 2021,
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के हृदय स्थल महादेव घाट रायपुरा से प्रकाशित प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा,सुघर गांव का मुख्य दुर्ग जिले कार्यालय छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के गृह ग्राम कुरूदडीह के  ग्राम पंचायत खम्हरिया विधान सभा क्षेत्र पाटन में पिछले वर्ष 2020 से संचालित होते आ रहा हैं।
जो छत्तीसगढ़ के महान संत शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा जी की सतोपदेश अमृतवाणी को जन जन तक प्रचार प्रसार करने की मुख्य केंद्र बिंदु के रूप में ग्राम पंचायत खम्हारिया की बीचों बीच स्थित सतनाम गुरूद्वारा भवन मुख्य मार्ग से लगा हुआ स्थापित हैं।
जहां प्रति वर्ष संत शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा जी की जयंती पर्व महोत्सव और संत गुरू महापुरुषों की जयंती पुण्यतिथि सहित सामाजिक धार्मिक सांस्कृतिक जन जागृति व शासन प्रशासन की महत्वाकांक्षी जनहित कल्याणकारी योजनाओं का समयवर विभिन्न कार्यक्रम आयोजन कर विशेष पहल करते हुए आ रहे हैं। 
जहां पाटन विधान सभा क्षेत्र के विशेष दौरे भ्रमण करते हुए प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा,सुघर गांव रायपुर के संपादक श्री श्रवण कुमार घृतलहरे जी शाम होते क्षण में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के गृह ग्राम पंचायत खम्हरिया दुर्ग जिले के मुख्य कार्यालय पहुंचे।
जहां ग्राम पंचायत खम्हरिया के सरपंच और वहां के निवासी व पाटन विधान सभा क्षेत्र के प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा सुघर गांव के संवाददाता श्री पुनीत दास घृतलहरे जी और अन्य सामाजिक कार्यकर्ता और समाज सेवक प्रमुख ग्रामीण जनों से कार्यालय में मुलाकात कर विभिन्न गतिविधियों पर सारगर्भित चर्चा किया गया।
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर द्वारा प्रकाशित सतनाम पंथ के एकमात्र सतगुरू कैलेण्डर और सतनाम धर्म कैलेण्डर व प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा पत्रिका को ग्रामीण जनों को भेंट कर विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा की गई। प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा सुघर गांव के जिला दुर्ग के सलाहकार संपादक श्री मोहन लाल बारले जी के भी गृह ग्राम हैं ये मुख्यमंत्री श्री बघेल की गृह ग्राम पंचायत खम्हारिया श्री बारले जी संत शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा जी की जीवनी पर आधारित छत्तीसगढ़ प्रदेश में गुरू घासीदास जीवन गाथा नाम से फिल्म निर्माण करने वाले प्रथम व्यक्ति माने जाते हैं।
वे भी अपने युवा अवस्था से ही संत शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा जी की सतोपदेश अमृतवाणी को सत्संग प्रवचन के माध्यम से अपने सामर्थ्य से समर्पित हो प्रचार प्रसार करते आ रहे हैं।
जिनको जिले दुर्ग की सलाहकार संपादक बना अहम जिम्मेदारी सौंपी गई हैं,उन्हे श्री बारले जी निर्वाहन करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी की गृह ग्राम कुरूदडीह ग्राम पंचायत खम्हरिया विधान सभा क्षेत्र पाटन सहित जिले में चलाएं जा रहे विभिन्न जनहित कल्याणकारी योजनाओं सहित उपलब्धियों को प्रत्येक विशेषांक में समाचार आलेख प्रकाशन करा सार्थकता सिद्ध कर रहे हैं।
पाटन संवाददाता श्री पुनीत दास घृतलहरे जी भी यही के ही मूल निवासी हैं,जो निरंतर जनहित समाज सेवा पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हो सार्थक प्रयास करते रहे हैं। छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी की इन लोगों को अपने ग्राम पंचायत के माटी पुत्र को प्रदेश सरकार में शकुशल नेतृत्व करते देख अपार हर्ष के साथ उनका सानिध्य प्राप्त होता रहा हैं।
छत्तीसगढ़ में ऐसा प्रथम बार हुआ हैं कि छत्तीसगढ़ में किसान माटी पुत्र जमीनी स्तर से जुड़े श्री भूपेश बघेल जी मुख्यमंत्री बने हुए हैं,जिनको ऐतिहासिक पहल भी कहा जाना अतिशयोक्ति नहीं होगी।



No comments:

Post a Comment

चुनिंदा पोस्ट

सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...

Popular Posts