Thursday, February 4, 2021

कोसीर में विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े ने 6 लाख के सी.सी.रोड निर्माण विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

कोसीर में विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े ने 6 लाख के सी.सी.रोड निर्माण विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

( प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायगढ़)। छतीसगढ़ अजा.विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत  जांगड़े ने ग्राम पंचायत कोसिर में अपने विधायक मद से स्वीकृत 6 लाख के 2 सी.सी.रोड निर्माण विकास कार्यों के लिए भूमिपूजन किया।
मूंगहापारा में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में सर्वप्रथम विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सुनीता चन्द्रा ने विधिवत पूजा अर्चना कर कुदाली चलाकर भूमिपूजन किया।
 उसके बाद  बतौर मुख्य अतिथि  ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष  श्रीमती सुनीता चन्द्रा,जनपद पंचायत सारंगढ़ के उपाध्यक्ष गनपत जांगड़े,सरपंच लाभो राम लहरे जी,   पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विष्णु चन्द्रा ,वरिष्ठ साहित्यकार पत्रकार लक्ष्मी नारायण लहरे,उपसरपंच तारनिश चन्द्रा,लालबहादुर चन्द्रा,पीताम्बर सुमन,भगत बंजारे,बलि सुमन,मंचाशीन हुए ततपश्चात ग्राम पंचायत सरपंच लाभों राम लहरे ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों का पुष्पगुच्छ माले से स्वागत किया आगे कार्यक्रम को सर्वप्रथम जनपद पंचायत सारंगढ़ के उपाध्यक्ष श्री गनपत जांगड़े ने सम्बोधित कर कहा कि लम्बे समय से सड़क निर्माण की मांग हो रही जो आज पूरी हुई आगे भी ग्राम पंचायत कोसीर के विकास में कोई कमी नही होगी। आप सब ने बड़ी संख्या में उपस्थित हो कर कार्यक्रम को सफल बनाया आप सभी को धन्यवाद। इसी कड़ी में सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े ने कहा कि कोसीर मेरा घर जैसा है।                         आप हम सब एक परिवार है कोसीर के विकास में किसी भी प्रकार की कमी नही होगी, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में यह क्षेत्र पिछड़ा है जिसके लिए प्रयास जारी हैं ताकि हमारी बेटियां यही से उच्च शिक्षा प्राप्त कर सके।     आप सबका आशीर्वाद सदैव बना रहे और मैं हमेशा आप सब के सुख दुख में शामिल होती रहूंगी,           आप सब को बहुत बहुत बधाई।                           अंत में सरपंच ग्राम पंचायत कोसीर के लाभो राम लहरे ने सभी का आभार प्रकट किया और विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े जी को धन्यवाद ज्ञापित कर आशीर्वाद बनाये रखने की बात कही।
 इस बीच मुहल्ले के महिलाओं ने विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े का प्रथम आगमन पर स्वागत अभिनंदन किया। साथ ही कार्यक्रम में पहुंचे बुजुर्ग जनों ने वृद्धा पेंशन बनाने व नए पेंशन बनाने की मांग की।
 जिस पर विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े ने तत्काल सरपंच को पेंशन स्वीकृति की कार्यवाही करने कहा। कार्यक्रम में बसन्त सुमन,सुकलाल सोनी,पंच गब्बर,मदन लहरे,nusi महासचिव गुलशन लहरे,जितेन्द्र चन्द्रा,राजेन्द्र राव,हरीश सुमन,भोला बर्मन,विधायक प्रतिनिधि शिक्षा विभाग श्याम पटेल, सोशल मीडिया प्रभारी केशव महिलाने, सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े जी की विधान सभा क्षेत्र मीडिया प्रभारी श्री गोल्डी लहरे,सहित ग्राम के और आस पास के विभिन्न स्थानों के गणमान्य नागरिक व माताएं बहनें भी विशेष रूप से उपस्थित रहे थे।

No comments:

Post a Comment

चुनिंदा पोस्ट

सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...

Popular Posts