प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर।5 फरवरी 2021, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टी.एस.सिंहदेव और अनुसूचित जाति,जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम ने प्रदेश में ‘पेसा’ कानून को लागू करने नियम बनाने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आयोजित चार दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुए। ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान निमोरा में 1 फरवरी से आयोजित कार्यशाला का आज अंतिम दिन था। देश भर से आए विषय विशेषज्ञों, आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों,गैर-सरकारी संगठनों और विभागीय अधिकारियों ने पंचायत उपबंध (अनुसूचित क्षेत्रों में विस्तार) अधिनियम,1996 (पेसा) को छत्तीसगढ़ में लागू करने नियम बनाने के लिए विचार-विमर्श किया और अपने-अपने सुझाव दिए। मुख्यमंत्री के संसदीय सलाहकार श्री राजेश तिवारी,पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री अरविंद नेताम,पूर्व विधायक श्री मनीष कुंजाम,पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव श्री प्रसन्ना आर.,पंचायत विभाग के संचालक श्री मोहम्मद कैसर अब्दुल हक तथा राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान के संचालक श्री पी.सी.मिश्रा भी कार्यशाला में शामिल हुए। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री सिंहदेव प्रदेश में ‘पेसा’ की मूल भावना के अनुरूप क्रियान्वयन के लिए प्रभावी नियम बनाने लगातार आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों, विषय विशेषज्ञों और वनांचलों में काम कर रहे नागरिक समाज के प्रतिनिधियों से लगातार चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने प्रदेश के विभिन्न दूरस्थ आदिवासी अंचलों का दौरा कर मैदानी स्तर पर भी लोगों से चर्चा की है। कार्यशाला के अंतिम दिन आज तीन दिनों तक हुई चर्चा और प्राप्त सुझावों के आधार पर तैयार ‘पेसा’ कानून के नियमों के प्रारूप पर मंत्रीद्वय श्री सिंहदेव और श्री टेकाम की मौजूदगी में बिंदुवार चर्चा की गई। कार्यशाला के विभिन्न सत्रों में देश भर से आए प्रतिभागियों ने ‘पेसा’ क्षेत्रों में भूमि,जल संसाधन, आबकारी, वन और गौण खनिज सहित अनेक विषयों पर अपने विचार रखे। सीमाओं के आधार पर ग्राम की संरचना व नए ग्राम पंचायतों के गठन, ग्राम सभा की संरचना व उनकी संख्या,ग्राम सभा की कार्यकारी समिति, ग्राम सभा के अध्यक्ष एवं सचिव, ग्राम सभा के कार्यालय,ग्राम सभा के निर्णय लेने के तरीकों, ग्राम सभा की बैठकों, महिला सभा की बैठक, ग्राम सभा की बैठकों की कार्यवाही सहित ‘पेसा’ के अनेक महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। ग्राम सभा की समितियों की संरचना एवं कार्य, समानांतर निकाय, ग्राम सभा के निर्णय पर आपत्ति, एक से अधिक ग्राम सभा की संयुक्त बैठकें, ग्राम सभा के प्रति संबंधितों का कर्तव्य पालन, ग्राम सभा कोष, भूमि प्रबंधन तथा भूमि अधिग्रहण जैसी ‘पेसा’ कानून की बारिकियों पर भी कार्यशाला में मंथन किया गया। कार्यशाला में सर्व आदिवासी समाज की ओर से भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी सर्वश्री बी.पी.एस.नेताम,एन.एस.मंडावी,जी.एस.धनंजय,के. राजू,भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी श्री ए.आर. कुर्राम,सर्वोच्च न्यायालय की अधिवक्ता सुश्री सुमोना खन्ना, मानवशास्त्री सुश्री नंदिनी सुंदर, ओड़िशा के श्री तुषार दास, झारखण्ड के श्री करमचंद मारडी, महाराष्ट्र के श्री देवजी भाई तोफा,आदिवासी समाज के प्रतिनिधिगण सर्वश्री अश्विनी कांगे,विनोद नागवंशी तथा हरिवंश मिरी ने भी ‘पेसा’ संबंधी नियमों पर अपने सुझाव दिए।
Thursday, February 4, 2021
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
चुनिंदा पोस्ट
सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप
रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...
Popular Posts
-
मुंगेली कलेक्टर ने की पथरिया के विभिन्न गांवों का दौरा प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा मुंगेली। 5 मार्च 2021, कलेक्टर पी.एल. एल्मा ने की अपने ...
-
हौसलों की ऊंची उड़ान AVM स्टुडियो खमतराई रायपुर के सृजनकर्ता संतोष कुर्रे प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा जांजगीर चांप...
-
स्वास्थ्य मंत्री ने चिकित्सा परिचर्या नियम पुस्तक की विमोचन किया प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। 31 जुलाई 2021, पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा ...
-
लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना और विकास कार्यों से लाभान्वित करना हमारी प्राथमिकता: मंत्री डॉ.डहरिया प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा आरंग । ...
-
सूरजपुर जिले के नव पदस्थ कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने किया पदभार ग्रहण प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा सूरजपुर। 24 मई 2021, छत्त्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्...
-
कोविड 19 से बचाव और रोकथाम में राज्य शासन के साथ कांधे से कांधा मिलाकर सामाजिक संगठन करेंगे सहयोग प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। 7 अप्रैल 20...
-
गौ सेवा आयोग अध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य पहुंचे सिरकट्टी आश्रम,कथा पाठ का किया श्रवण प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। 10 फरवरी 2021, गरियाबंद ...
-
अवैध उत्खनन को लेकर खनिज विभाग ने मारे छापे 15 ट्रेलर 1 हाइवा जप्ती होने से तस्करों में मचा हड़कंप प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायगढ़। 8 अप्रैल 202...
-
शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय भानसोज में 75 वें स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाई गई प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा आरंग। 16 अगस्...
-
देश की प्रगति का जिम्मा युवाओं पर राज्यपाल सुश्री उइके प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। 7 फरवरी 2021, किसी भी देश की प्रगति का जिम्मा उनकी य...
No comments:
Post a Comment