प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। 4 फरवरी 2021,
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की हृदय स्थल महादेव घाट रोड रायपुरा चौंक मुख्य मार्ग से लगा हुआ हैं जहां से शराब दुकान संचालित होता रहा हैं।
रिंग रोड दुर्ग भिलाई मुख्य मार्ग रायपुर ओवर ब्रिज के नीचे डी डी नगर पहुंच मार्ग पर स्थित वहीं से धड़ल्ले से शराब दुकान के साथ गांजे तम्बाकू सहित अनेकों नशीले पदार्थ की बिक्री जोरों पर चल रही हैं।
आए दिन शराब पीने वाले लोगों की मनमानी अभद्रता पूर्वक दुर्व्यवहार मुख्य मार्ग में इर्द गिर्द चार और दो पहिए वाहनों को खड़े कर शराब गांजे मांस गुटखा पान सिगरेट की नशा पान करने मस्त रहने कारण आवागमन में भारी परेशानी और यातायात व्यवस्था जाम सड़क दुर्घटना होता रहता हैं।
तिराहा चौक होने के साथ ही शराब दुकान संचालन से सुबह शाम घंटो तक सड़क तीनों ओर से सिटी पहुंच मुख्य मार्ग पर जाम लगा रहता हैं।
रायपुरा चौंक से रिंग रोड से अनेकों जरूरत मंद प्रतिष्ठान हस्पितल,किराने,सब्जी फल, दुकान, स्कूल सामाजिक धार्मिक सांस्कृतिक सहित अन्य दुकानें प्रतिष्ठान स्थल कुछ ही दूरी पर जुड़े हुए हैं।
लगातार प्रिंट सोशल इलेक्ट्रानिक मीडिया में रायपुरा चौंक से शराब दुकान को हटाने की मांग किया जा रहा हैं। जन आस्था विश्वास का केंद्र बिंदु कहा जाता हैं इस महादेव घाट को जहां लक्ष्मण झूला सस्पेंस ओवर ब्रिज खारुन नदी तट दुर्ग रायपुर पहुंच मार्ग नदियों की बीचों बीच में ही है जहां हटकेश्वर महादेव की प्राचीन कालीन मंदिर है उनके अलावा विभिन्न धर्म समुदायों की धर्मशाला मंदिर गुरूद्वारा स्थापित हैं ।
प्रति दिन हजारों सैकड़ों की संख्या में संत श्रद्धालु दर्शनार्थी पर्यटक गण छत्तीसगढ़ प्रदेश के विभिन्न स्थानों से आवागमन करते रहते हैं।
जिन्हे मुख्य मार्ग रिंग रोड से लगे रायपुरा चौंक में शराब दुकान संचालित होने कारण आए दिन अपने जान जोखिम में डाल आवागमन करने में विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा हैं।
रायपुरा महादेव घाट के जागरूक नागरिक गण द्वारा जल्द शराब दुकान को रायपुरा चौंक से अन्यत्र दुर्लभ स्थल पर हटाने की मांग किया जा रहा हैं।
क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव विकास उपाध्याय जी को और स्थानीय पार्षद वीरेंद्र देवांगन को यहां की समस्याओं को अवगत कराते हुए जल्द शराब दुकान को हटाने की मांग किया जा चुका हैं।
इसके अलावा जन प्रतिनिधि गण भी यहां की यातायात व्यवस्था जाम सड़क दुर्घटना से भली भांति अवगत हैं ही। जहां मुख्य मार्ग रायपुरा चौंक होते हुए संचालित शराब दुकान से नेता मंत्री को भी गुजरना पड़ता हैं पर उन्हें यातायात व्यवस्था जाम की सामना उनकी सुविधा कारण उन लोगो को नहीं करनी पड़ती हैं।
आम आदमी जनता गण शराब दुकान संचालन के कारण यातायात व्यवस्था जाम में फंसे सड़क दुर्घटना और विभिन्न समस्याओं का सामना करने मजबूर हो गए हैं। शासन प्रशासन ध्येय होना चाहिए कि रायपुरा चौंक से महादेव घाट जन आस्था विश्वास का केंद्र बिंदु पहुंच मार्ग भी है जहां विभिन्न धर्म समाज की मंदिर गुरूद्वारा भवन धर्मशाला सहित नदी तट महादेव घाट पर ही बड़ा शमशान घाट भी है।
आम जनता की समस्या सामाजिक धार्मिक धरोहर स्थल पहुंच मार्ग पर यातायात व्यवस्था जाम आए दिन सड़क दुर्घटना लाचार व्यवस्था की आबकारी विभाग शासन प्रशासन को कोई सुध नहीं है।
लगातार खबर प्रिंट सोशल इलेक्ट्रानिक मीडिया की सुर्खियों में आते रहते हैं,जिनके कोई प्रभाव अला संबंधित विभागीय अधिकारियों शासन प्रशासन पर नहीं दिखाई दे रही हैं।
आम जनता का कहना हैं कि सरकार शराब बंदी कर नशा मुक्त राज्य छत्तीसगढ़ बनाना चाहता था।
उनके मंशानुरूप चुनावी घोषणा पत्र में कह कर जितने आम जनता को वादे किए थे, अब सरकार बनते ही अपने किए वादे भूल भी गए।
सामाजिक धार्मिक सांस्कृतिक विद्यालय स्वास्थ्य अस्पताल सहित मुख्य मार्ग और स्थल समीप जगह जगह शराब दुकान खोल दिया गया हैं।
जिनसे आम जनता को क्या राहत मिल रहा हैं,लोग मांस मंदिरा नशीली पदार्थो की सेवन कर बर्बाद हो रहें हैं।
शराब दुकान की आय से सरकार को अधिक लाभ हो रहा हैं, तो भी विशेष स्थानों पर शराब दुकान न खोल उन्हे अन्यत्र दुर्लभ स्थल में संचालन करना चाहिए।
ताकि आम जनता को आवागमन में यातायात व्यवस्था जाम सड़क दुर्घटना सहित विभिन्न समस्याओं से निजात मिल सके।
No comments:
Post a Comment