Wednesday, February 3, 2021

दीपांजलि मनीराम पंकज बया सरपंच ने मंकर संक्रांति पोंगल लोहड़ी पर्व पर बुजुर्ग महिला पुरुष को साल श्रीफल तिल लडडू वितरण और निर्धन परिवार को आर्थिक मदद की।

 मनीराम पंकज बया सरपंच ने मंकर संक्रांति पोंगल लोहड़ी पर्व पर बुजुर्ग महिला पुरुष को साल श्रीफल तिल लडडू वितरण और निर्धन परिवार को आर्थिक मदद की। 

प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। 4 फरवरी 2021,
मंकर संक्रांति पोंगल लोहड़ी पर्व पर वनांचल क्षेत्र ग्राम पंचायत बया जनपद पंचायत व तहसील कसडोल विधान सभा क्षेत्र बिलाईगढ़ जिले बलौदाबाजार के सरपंच श्रीमती दीपांजलि मनीराम पंकज ने अपने सह परिवार सहित अपने ग्राम पंचायत बया के बुजुर्ग महिला पुरुष को साल श्रीफल तिल लडडू वितरण की। 
ग्राम के चेतन चौहान के पुत्र के निधन पर उन्हे सरपंच द्वारा 2 हजार रूपए नगद राशि शोकाकुल परिवार को आर्थिक मदद की। सरपंच श्रीमती दीपांजलि पंकज जी निरंतर सार्थक प्रयास करते हुए अपने ग्राम पंचायत की संपूर्ण विकास कार्य को विशेष ध्यान देते रहे हैं। साथ ही आम जनता की समस्याओं को दूर करने तत्पर रहते हैं। वनांचल क्षेत्र ग्राम पंचायत बया विधान सभा क्षेत्र बिलाईगढ़ और जनपद पंचायत कसडोल की अंतिम छोर में बसा बड़ा गांव हैं,जहां आस पास के सैकड़ों ग्राम के लोगों का निस्तारी मुख्यालय केंद्र बिंदु कहा जाता हैं। सर्व सुविधा युक्त संपूर्ण विकास की दृष्टिकोण से कोसो दूर पिछड़े हुए हैं,जिनका आए दिन प्रिंट सोशल इलेक्ट्रानिक मीडिया की सुर्खियों में आते रहते हैं। जागरूक नागरिक वरिष्ठ पत्रकार और कांग्रेस नेता मनी राम पंकज वर्तमान में सरपंच प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उनकी धर्मपत्नी श्रीमती दीपांजलि पंकज प्रथम बार महिला सरपंच नव निर्वाचित हुई हैं। जिनके प्रयास से ग्राम पंचायत बया की आम जनता और ग्राम की संपूर्ण विकास कार्यों को पूर्ण कराने प्रतिबद्ध हैं।    समय वर विभिन्न सामाजिक धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम संत गुरू महापुरुषों की जयंती पुण्यतिथि पर आयोजन करते हुए जन जागरूकता लाने निरंतर सार्थक प्रयास करते रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

चुनिंदा पोस्ट

सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...

Popular Posts