Wednesday, February 3, 2021

जिले जांजगीर चांपा के ग्राम पंचायत सिर्री सरपंच श्रीमती कल्पना मनोज लहरे का जनहित कार्यों में सहरानीय अग्रणीय प्रयास

जिले जांजगीर चांपा के ग्राम पंचायत सिर्री सरपंच श्रीमती कल्पना मनोज लहरे का जनहित कार्यों में सहरानीय अग्रणीय प्रयास

प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा। 4 फरवरी 2021,
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। जिले जांजगीर चांपा के अनुसूचित जाति सुरक्षित विधान सभा क्षेत्र व विकास खंड और जनपद पंचायत पामगढ़ मुख्यालय में आते हैं नवीन ग्राम पंचायत सिर्री जो छत्तीसगढ़ के महान संत शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा जी की द्वितीय भ्राता संत गुरू मुनकु दास बाबा जी के वंशज संत बाबा भगतदास और प्रसिद्ध समाज सेवी संत पिरोहिल दास बाबा जी का जन्म भूमि होने के नाम से विख्यात हैं।
जिनके बेटे और पौत्र बहू श्रीमती कल्पना मनोज लहरे 2020 में ग्राम पंचायत में सरपंच बन प्रतिनिधित्व करते आ रहे हैं।    संत शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा जी की बताएं सत मार्ग पर चलते हुए उनके सतोपदेश अमृतवाणी को आत्मसात कर जन जन तक प्रचार प्रसार करते आ रहे हैं।
ग्राम के सर्व धर्म समाज के प्रत्येक गरीब आम जनता को उनकी यहां  किसी की मृत्यु हो जाने दशगात्र और लड़की की वैवाहिक कार्यक्रम पर नगद राशि एक हजार रूपए और पच्चास किलो चांवल प्रदाय किए जाते रहे हैं।
जिसमें वर्तमान में श्रीमति लकेश्वरी लहरे की पति श्री दयाल लहरे की निधन हो जाने पर उनके परिजनों को एक हजार रुपए राशि नगद और पच्चास किलो चांवल प्रदाय की गई।
इसी तरह श्यमचंद पटेल की सपौत्री तारिणी पटेल को विवाह के लिए एक हजार रुपए राशि और पच्चास किलो चांवल दी गई।
इनके बाद ही उसी तरह सहयोग लम्मरदार पटेल की दो सुपौत्री पूजा और रजनी की विवाह के लिए  नगद राशि दो हजार रुपए और एक कवांटल चांवल उनके परिजनों को सरपंच श्रीमती कल्पना लहरे उनके प्रतिनिधि श्री मनोज लहरे द्वारा दी गई हैं।
जिसमें ग्राम पंचायत के पंच गण और ग्रामीण आम जनता  भी उपस्थित रहे थे।
जिले जांजगीर चांपा में एकमात्र ऐसा विरले प्रथम ग्राम पंचायत सिर्री सरपंच श्रीमती कल्पना मनोज लहरे  जनपद पंचायत पामगढ़ की ग्राम विकास जनहित कार्यों में अग्रणीय सहरानीय प्रशंसनीय हैं।
जिसके निस्वार्थ भाव जन सेवा ग्राम पंचायत की विकास एक अपने आप में अनोखा बेमिसाल है। आम जनता उनकी सरल सहज मिलनसार कर्मठ कार्य मृदुभाषी से अत्यंत प्रभावित हो अधिक लगाव रख उनकी करती की हमेशा प्रशंसा करते नहीं थकते हैं।
संत शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा जी की बताएं सत मार्ग में चलने सभी मानव मानव एक समान संदेश को प्रसारित कर अमल करने अपने सामर्थ्य से समर्पित हो भरसक प्रयास करते रहे हैं।
ग्राम पंचायत के सभी वार्डो के पंच गण प्रतिनिधि सर्व धर्म समाज के आम जनता महिला पुरुष वरिष्ठ प्रबुद्ध जनों बच्चे को अपने साथ लेकर सबका साथ और सभी का हो विकास को विशेष ध्यान देते हुए सार्थक प्रयास करते आ रहे हैं।
सभी के दुख सुख और उनके विभिन्न सामाजिक धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम में निरंतर सहभागिता सुनिश्चित करते रहे हैं। ग्राम में नशा मुक्ति, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण,नारी सशक्तिकरण, स्वरोजगार, सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक, जन जागृति अभियान चला शासन प्रशासन की महत्वाकांक्षी योजना अंतर्गत आम जनता को राहत पहुंचाने के साथ ग्राम पंचायत की समग्र विकास कार्यों को लेकर निरंतर अग्रसर हो अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते आ रहे हैं।
जिनको कभी भी आम जनता उनकी कार्यकाल में की जाने वाली ग्राम पंचायत की और आम जनता की हुए में किए कार्यों को नहीं भूलाई जाएगी।
जनता ने उन्हें अपना प्रतिनिधि चुने हैं उनके मंशा के अनुरूप अपने जिम्मेदारियों को निभाने निरंतर खरे उतरेंगे।
 ग्राम पंचायत में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करा संपूर्ण विकास करना सरपंच श्रीमती कल्पना मनोज लहरे जी का मुख्य मुद्दा हैं।
जिसके लिए शासन प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे योजना अंतर्गत अपने ग्राम पंचायत सिर्रि में निर्माण विकास कार्य और आम जनता के लिए स्वरोजगार उपलब्ध कराने सार्थक प्रयास कर रही हैं।

No comments:

Post a Comment

चुनिंदा पोस्ट

सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...

Popular Posts