मंत्री गुरु रुद्रकुमार जिला महासमुन्द सतनामी समाज की जिला स्तरीय बैठक में हुए शामिल
शंकर लहरे ब्यूरो चीफ प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा महासमुंद। 2 सितम्बर 2021, केबिनेट मंत्री गुरु रूद्रकुमार महासमुंद जिले में आयोजित सतनामी समाज की जिला स्तरीय बैठक में शामिल हुए। इस बैठक का आयोजन बेमचाभाठा स्थित सतनाम भवन में की गई। मंत्री गुरु रूद्रकुमार ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज को संगठित होने से ही समाज का हित है। हम सभी को परम पूज्य संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी के बताए मार्ग में चलना चाहिए। सभी समाज के लोगों को उनके बताए मार्ग पर चलने से समाज और लोगों का उत्थान होगा। उन्होंने समस्त संत जनों को समाज को संगठित और मजबूत करने की बात कही। इस अवसर पर सर्व प्रथम मंत्री गुरु रूद्रकुमार ने परम।पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी के चित्र पर माल्यार्पण कर विधिवत पूजा अर्चना की और समस्त मानव समाज के कल्याण के लिए कामना की। राजराजेश्वरी करूणा राजमाता के स्मृति दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न विकास खण्डों से आए संत समाज के प्रतिनिधियों ने मंत्री गुरु रूद्रकुमार से समाज के विकास एवं उत्थान के लिए कई विषयों पर विस्तार से चर्चा की और अपने सुझाव दिए। मंत्री रूद्रकुमार ने उनके सुझावों को मूर्तरूप देने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर गुरु प्रवक्ता डॉ. एम.के. कौशल, राजमहंत पी.एल.कोसरिया, दिनेश बंजारे, बबलू त्रिवेंद्र,तरुण व्योहार, छवि लाल रात्रे, रेखराज बघेल, राहुल चतुर्वेदी, हीरालाल एवं समस्त सामाजिक पदाधिकारी, राजमहन्त, साटीदार, भंडारी एवं बड़ी संख्या में संत समाज के लोग अधिक संख्या में उपस्थित रहे थे।
No comments:
Post a Comment