मुख्यमंत्री विधायक मरवाही डॉ.के.के. के बेटे प्रवीण ध्रुव के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हो परिजनों से मिल शोक संवेदना व्यक्त किए
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा मरवाही। 2 सितम्बर 2021, मुख्यमंत्री श्री बघेल गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही विकास खण्ड के बरैहा में मरवाही विधायक डॉ.के.के.ध्रुव के आवास पहुंच कर उनके बेटे स्व.प्रवीण ध्रुव के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रवीण ध्रुव का विगत दिनों एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था। मुख्यमंत्री ने प्रवीण ध्रुव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। श्री बघेल ने मरवाही विधायक डॉ.के.के.ध्रुव और उनके शोकाकुल परिजनों से मिल कर उन्हें ढांढस बंधाया और अपनी शोक संवेदना प्रकट किया। दशगात्र कार्यक्रम में खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज, विनोद सेवन लाल चंद्राकर, चंद्रदेव प्रसाद राय और इंदरशाह मंडावी सहित अनेक विधायक और जन प्रतिनिधि गण मरवाही विधायक डॉ.के.के. ध्रुव की पुत्र शोक दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए।
No comments:
Post a Comment