Saturday, September 4, 2021

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया बसना में

प्रेस छत्तीसगढ़़ महिमा

बसना - छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के द्वारा "कलम रख मशाल उठा" चरणबद्ध आंदोलन में राज्य शासन को अवगत कराते ही 14 सूत्रीय मांग पत्र देकर निराकरण हेतु ज्ञापन एवं धरना प्रदर्शन आज जनपद बसना में किया।राज्य शासन द्वारा कर्मचारी हित में समाधान कारक निर्णय नहीं लेने के कारण कर्मचारी अधिकारी पेंशनर आक्रोशित हैं और सभी कर्मचारी एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में है। इस धरना प्रदर्शन में 34 विभागों के अधिकारियों ने शामिल हुआ छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक श्री पुरुषोत्तम दीवान सहसंयोजक शरद प्रधान सचिव टोप सिंह पटेल कार्यकारिणी सदस्य आनंद विशाल दास (तृतीय कर्मचारी संघ) प्रीत लाल पटेल (छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ) बद्री विशाल जोल्हे (छत्तीसगढ़ सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी संघ) सीताराम पटेल (पटवारी संघ )विनय कुमार प्रधान (स्वास्थ्य कर्मचारी संघ)नीलांबर नायक (छत्तीसगढ़ संयुक्त शिक्षक संघ) विजय घृतलहरे (जिला अध्यक्ष महासमुंद) गयाराम बुडेग (लघु वेतन कर्मचारी संघ) ठाकुर राम पटेल (वन कर्मचारी संघ) जागेश्वर बाग( लिपिक वर्ग कर्मचारी संघ) पिंकी गौतम (पर्यवेक्षक संघ महिला एवं बाल विकास) जगन्नाथ प्रसाद राणा (शिक्षक संघ)जयराम दास वैष्णव( तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ )विनोद कुमार शुक्ला लोकेश्वर सिंह कंवर (शिक्षा विभाग) कुंदन पटेल (वन विभाग बसना )अमृत लाल जगत (बैंक विभाग)देवधर चौहान (सचिव संघ)ए बी दास (कृषि विभाग)इसके अलावा सुरेश नंद,डिजेन्द्र कुर्रे,मनोहर साहू,दीनबंधु सिदार पटवारी के अलावा सैकड़ो कर्मचारियों ने भारी संख्या में उपस्थित हुए। 14 सूत्रीय मांगों में मुख्य रूप से लिपिक संवर्ग की वेतन वेतन विसंगति प्रदेश के कर्मचारी अधिकारियों को पेंशनरों को देय तिथि जुलाई 19 से17 प्रतिशत एवं 28% महंगाई भत्ता स्वीकृत सभी विभागों में लंबित समय में पदोन्नति क्रमोन्नति समयमान एवं तृतीय समयमान वेतन का लाभ समय सीमा में प्रदान करने की मांग की।इसके अलावा कोरोनावायरस दौरान सभी कर्मचारियों को 50 लाख की अनुग्रह राशि स्वीकृति आदेश दे। तथा शासकीय सेवकों को पूर्ण भत्ता दे।सभी अधिकारी कर्मचारियों ने आक्रोश व्यक्त कर सरकार को जल्द अपनी मांगों को पूरा करने की मांग की।

No comments:

Post a Comment

चुनिंदा पोस्ट

सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...

Popular Posts