खपरी में राजागुरू बालक दास जयंती पर्व मनाई और निशुल्क खीर प्रसादी वितरण की गई
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा आरंग। 1 सितंबर 2021, जिले रायपुर के विधान सभा क्षेत्र आरंग अंतर्गत ग्राम खपरी में प्रति वर्ष के भांति इस बार भी राजागुरू बालक दास जयंती पर्व आयोजित की गई थी।
जिसमे सर्व प्रथम गुरू गद्दी जोड़ा जैतखाम में गुरू वंदना आरती कर पूजा अर्चना कर सत्संग मंगल भजन पंथी नृत्य गीत के माध्यम से कार्यक्रम को शुभारंभ किया गया। पुजारी संत राम सतनामी द्वारा संत शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा जी और बलिदानी राजागुरू बालक दास जी के बताएं सत मार्ग में चलने की अपील की गई। उसके बाद सतनाम गुरुद्वारा गुरुगद्दी के मुख्य व्यवस्थापक पुजारी संत राम सतनामी द्वारा उपस्थित समस्त ग्राम वासियों संत समाज को निशुल्क खीर सतनाम प्रसादी बांटी गई। जिसमें ग्राम खपरी के छोटे बड़े बच्चे महिलाएं पुरुष सामाजिक कार्यकर्ता महिला समाज सेविका शामिल हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष रूप से श्याम लाल सतनामी,गणेश गुलहरे, प्यारी बंदे,रीना सतनामी,हीरा बाई गुलहरे, समाज सेविका सहित ग्राम वासियों का सहयोग से राजागुरू बालक दास जी की जयंती पर्व कार्यक्रम संपन्न हुआ।
No comments:
Post a Comment