Wednesday, September 1, 2021

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चंद्राकर और कलेक्टर श्री वसंत ने हरी-झंडी दिखा कर सुपोषण रथ को रवाना किए

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चंद्राकर और कलेक्टर श्री वसंत ने हरी-झंडी दिखा कर सुपोषण रथ को रवाना किए
प्रेस छत्तीसगढ़ मुंगेली।1 सितम्बर  2021, जन समुदाय तक स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से संबंधित कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं उनके प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जन आंदोलन के रूप में इस वर्ष राष्ट्रीय पोषण माह सितम्बर 2021 आज 1 सितम्बर से प्रारंभ हो गया है। इसी सिलसिले में पोषण अभियान के अंतर्गत जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती लेखनी सोनू चंद्राकर और कलेक्टर अजीत वसंत द्वारा संयुक्त रूप से जिला कलेक्टोरेट परिसर से जिले के विकास खण्ड मुंगेली, लोरमी और पथरिया हेतु तीन सुपोषण रथ को हरी-झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कुपोषण और एनीमिया के स्तर स्तर में उल्लेखनीय कमी लाने के उद्देश्य से वर्ष 2018 से पोषण अभियान का संचालन निरंतर किया जा रहा है। कलेक्टर श्री वसंत ने राष्ट्रीय पोषण माह के सफलता के लिए मैदानी स्तर के संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को समन्वय स्थापित कर कार्य करने के निर्देश दिये है। इस अवसर पर जिला पंचायत के उपाध्यक्ष संजीत बनर्जी, जिला पंचायत के सदस्य एवं स्वास्थ्य तथा महिला एवं बाल विकास समिति के सभापति वशी उल्ला खान, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित व्यास,अपर कलेक्टर राजेश नशीने, संयुक्त कलेक्टर तीर्थराज अग्रवाल, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती अनुराधा अग्रवाल, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अभिलाषा बेहार, मुंगेली अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नवीन भगत, मुंगेली के बाल विकास  परियोजना अधिकारी श्रीमती मृदुला ऋषि, पर्यवेक्षक श्रीमती विभा मसीह सहित  विभागीय अधिकारी - कर्मचारी उपस्थित रहे थे।

No comments:

Post a Comment

चुनिंदा पोस्ट

सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...

Popular Posts