Monday, August 30, 2021

राजागुरू बालकदास की जयंती कार्यक्रम अमसेना में मंत्री डॉ.डहरिया शामिल हुए

 राजागुरू  बालकदास की जयंती कार्यक्रम अमसेना में मंत्री डॉ.डहरिया शामिल हुए
  प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा आरंग। 31 अगस्त 2021, छत्तीसगढ़ के महान संत शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा जी के द्वितीय पुत्र राजागुरू बालक दास जी की जयंती पर्व भादों पक्ष के अष्टमी को पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश के विभिन्न स्थानों ग्रामीण शहरी क्षेत्रों में आयोजित कर हर्शोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जिले रायपुर के आरंग विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अमसेना में राजागुरू बालक दास जयंती पर्व आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ.शिवकुमार डहरिया मंत्री नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम विभाग छत्तीसगढ़ शासन शामिल हुए। 
मंत्री डॉ. डहरिया द्वारा संत शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा जी राजागुरु बालकदास साहेब जी के गुरुगद्दी की पूजा अर्चना कर जैतखाम में पालो चढ़ाया।  समस्त सतनामी समाज एवं प्रदेशवासियों की कुशलता की कामना करते हुए राजागुरू बालक दास जयंती पर्व पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिए। ग्रामीण जनों की  समस्याओं को लेकर उनके मांग पर
विभिन्न विकास कार्यों के लिए लगभग 3 करोड़ रुपये  मंत्री डॉ. डहरिया द्वारा स्वीकृत राशि से निर्माण होने वाले कार्यो के बारे में उन्हे अवगत कराया गया। गुरु बालकदास युवा समिति अमनसेना के अध्यक्ष  गोलु देवान  द्वारा जर्जर कुटेला मोहमेला पहुच मार्ग के निर्माण विकास कार्यों को पूर्ण कराने मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया से आग्रह की गई जिसे मंत्री जी द्वारा जितना भी जल्द ही निर्माण कार्य में लागत आएगी उन्हे शीघ्र पूरा कराने की आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम में विभिन्न स्थानों से पहुंचे ग्रामीण क्षेत्रों से संत समाज के महिलाएं पुरुष और ग्राम पंचायत अमसेना के जन प्रतिनिधि ग्रामवासी सहित लोग अधिक संख्या में उपस्थित रहे थे।

No comments:

Post a Comment

चुनिंदा पोस्ट

सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...

Popular Posts