ग्राम गब्दी पाटन में राजागुरू बालकदास जी की जयंती पर्व मनाई गई
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा पाटन। 31 अगस्त 2021, सतनामी एवं सतनाम धर्म विकास परिषद द्वारा संचालित सतनाम बाल संस्कार केंद्र ग्राम गबदी पाटन में संत गुरु घासीदास बाबा जी के द्वितीय सुपुत्र,सतनामी समाज के अलिखित सविधान निर्माता सतनामी राजागुरु वीर बलिदानी गुरु बालकदास बाबा जी की अवतरण दिवस ग्राम गबदी में मनाया गया। बाबा जी की सामूहिक आरती मंगल कर गुरु प्रसादी वितरण की गई, जिसमें नव जागृति सतनामी समाज जामगांव आर के संरक्षक राजाराम गहिरवार, बालाराम कोसरे,समिति के अध्यक्ष भक्तुराम गायकवाड़,उपाध्यक्ष विष्णु चतुर्वेदी,मंशा राम साथ ही ग्राम गबदी के ग्रामीण अध्यक्ष किशन चेलक , सतनाम बाल संस्कार के सभी बच्चे एवं गब्दी के ग्रामवासी सहित क्षेत्र के आस पास के सामाजिक कार्यकर्ता लोग अधिक संख्या में उपस्थित रहे थे।
No comments:
Post a Comment