प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा गिरौदपुरी धाम/कसडोल। 4 अगस्त 2021, विगत दिनों 2 अगस्त 2021 को प्रदेश के नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार जिले महासमुंद के विकास खंड पिथौरा पहुंच वहां के दिवगंत स्व. बलवीर चंद गोयल वरिष्ठ कांग्रेसी नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट किया।
साथ ही विभिन्न स्थानों से पहुंचे ग्रामीण जन कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारियों से जन संपर्क कर उनकी हाल चाल जाना। वहां से निकल जिले बलौदाबाजार के विकास खंड व तहसील, जनपद पंचायत कसडोल अंतर्गत वनांचल क्षेत्र बया में वरिष्ठ पत्रकार कांग्रेसी नेता मनी राम पंकज की निवास ग्राम पंचायत बया में उनके परिजनों ग्रामीण जनों से रूबरू हुए। वहां की सक्रिय महिला सरपंच ग्राम पंचायत बया से श्रीमती दीपांजलि पंकज जो मनी राम पंकज की धर्म पत्नी हैं। जिन्होंने अपने ग्राम पंचायत बया की विकास कार्यों और मूलभूत सुविधाओं को लेकर विशेष चर्चा करते हुए समस्याओं का निराकरण करने की मांग की।
मंत्री डॉ.डहरिया जी यहां बिलाईगढ़ क्षेत्र की अस्तित्व में आते ही 2008 में प्रथम क्षेत्रीय विधायक भी चुने गए थे,तब उन्होंने मनी राम पंकज को अपना विधायक प्रतिनिधि वनांचल क्षेत्र बया से बना जिम्मेदारी सौंपी थी।जिसे श्री पंकज ने बखूबी निभाया और आज तक मंत्री जी से घनिष्टाता संबंध स्थापित किए हुए हैं।
बया से निकल कर मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया देवपुर विश्राम गृह में रुक कर आम जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं से मिल उनके विभिन्न गतिविधियों समस्याओं से अवगत हो निराकरण करने आश्वासन दिया। उनके बाद अपने गृह विधान सभा क्षेत्र आरंग के लिए प्रस्थान कर विभिन्न वहां के कार्यक्रमों में शामिल हुए और निवास कार्यालय रायपुर पहुंचे।
No comments:
Post a Comment