Tuesday, August 3, 2021

राजश्री सदभावना समिति अध्यक्ष श्रीमती शकुन डहरिया से छत्तीसगढ़ महिमा सुघर गांव के संपादक संवाददाताओं ने सौजन्य मुलाकात किया।

राजश्री सदभावना समिति अध्यक्ष श्रीमती शकुन डहरिया से छत्तीसगढ़ महिमा सुघर गांव के संपादक संवाददाताओं ने सौजन्य मुलाकात किया।
 प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा आरंग। 4 अगस्त 2021, विगत दिनों 2 अगस्त 2021 को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर जिले की हृदय स्थल महादेव घाट रायपुरा से प्रकाशित प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा सुघर गांव रायपुर के संपादक श्रवण कुमार और आरंग धरसीवां विधानसभा क्षेत्र संवाददाता सुकदेव प्रसाद बंजारे, आरंग अभनपुर के महिला संवाददाता सीमा बंजारे ने राजश्री सदभावना समिति अध्यक्ष श्रीमती शकुन डहरिया को तेलीबांधा समिति कार्यालय में सौजन्य मुलाकात किया।
शासन प्रशासन की जनहित कल्याणकारी योजनाओं और उनके समिति द्वारा किए जा रहे महत्वाकांक्षी सामाजिक धार्मिक सांस्कृतिक विकास उत्थान नारी शसक्तीकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य को लेकर विशेष सारगर्भित चर्चा की। प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा सुघर गांव की प्रति सप्रेम भेंट भी किया गया। श्रीमती शकुन डहरिया अध्यक्ष राजश्री सदभावना समिति द्वारा प्रकाशित पत्रिका को संपादक श्रवण कुमार को सप्रेम भेंट की गई । इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी श्रीमती शशि कला सोनकेवरे,श्रीमती अनिता भतपहरी सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे थे।

No comments:

Post a Comment

चुनिंदा पोस्ट

सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...

Popular Posts