Friday, August 27, 2021

महिला सामुदायिक भवन लोकार्पण व साहू समाज की शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शकुन डहरिया खीलेश देवांगन शामिल हुए


महिला सामुदायिक भवन लोकार्पण व साहू समाज की शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शकुन डहरिया खीलेश देवांगन शामिल हुए
  प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा आरंग। 28 अगस्त 2021, जिले रायपुर की विधान सभा क्षेत्र आरंग के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम पंचायत कोसरंगी में नव निर्मित महिला सामुदायिक भवन का लोकार्पण और साहू समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की शपथग्रहण समारोह कार्यक्रम में श्रीमती शकुन डॉ.शिवकुमार डहरिया अध्यक्ष राजश्री सदभावना समिति रायपुर औरश्रीमती डोमेश्वरी वर्मा अध्यक्ष जिला पंचायत रायपुर, खिलेश देवांगन अध्यक्ष जनपद पंचायत आरंग, श्रीमती दुर्गा राय सदस्य जिला पंचायत, श्रीमती प्रीति साहू सदस्य जनपद पंचायत, सहित विभिन्न क्षेत्र के जन प्रतिनिधि गण शामिल हुए। जिसमें मुख्य अतिथि श्रीमती शकुन डहरिया और उपस्थित अतिथियों द्वारा फीता काट कर महिला सामुदायिक भवन की लोकार्पण किया गया।
इसके बाद साहू समाज की नव निर्वाचित पदाधिकारियों की शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम में शामिल हुई।
सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराते हुए उन्हे समाज और ग्राम विकास जनहित कार्य कर तत्पर रहते हुए सार्थक प्रयास करने कहते हुए श्रीमती डहरिया ने शुभकामनाएं दी गई। साथ ही नारी शसक्तीकरण को लेकर विशेष रूप से ध्यान देते हुए महिला स्व सहायता समूह अन्य महिला समिति और समाज सेवी कार्यकर्ता महिलाओं को हमेशा आगे बढ़ कर सभी क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभाने की अपील की गई। आमंत्रित अतिथियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए संबोधित किए, कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम पंचायत कोसरंगी की सरपंच श्रीमती रामेश्वरी साहू, सरपंच प्रतिनिधि राजकुमार साहू,उप सरपंच, उप सरपंच प्रदीप दास सहित पंच गण और विभिन्न स्थानों से पहुंचे क्षेत्र के महिला स्व सहायता समूह और महिला समिति और आस पास के ग्रामीण जन अधिक संख्या में उपस्थित रहे थे।

No comments:

Post a Comment

चुनिंदा पोस्ट

सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...

Popular Posts