Tuesday, August 31, 2021

संकुल केंद्र पीढ़ी में प्राथमिक शाला एवं उच्च प्राथमिक शाला के शिक्षकों द्वारा कबाड़ से जुगाड़ के तहत गणित विज्ञान और सामाजिक विज्ञान से संबंधित मॉडल का प्रदर्शन किया गया

संकुल केन्द्र पीढ़ी में प्राथमिक शाला एवं उच्च प्राथमिक शाला के शिक्षकों द्वारा कबाड़ से जुगाड़ के तहत गणित विज्ञान और सामाजिक विज्ञान से संबंधित माॅडल का प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ संकुल प्राचार्य श्री आर के कुर्रे, समन्वयक बाल्मीकि साहू एवं प्रधानपाठकों द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं राजगीत अरपा पैरी के धार का गायन शिक्षक अजीत कुमार पटेल से किया गया। इसके पश्चात वरिष्ठ शिक्षक श्री खोशिल गेन्र्डे एवं संकुल प्राचार्य श्री आर के कुर्रे द्वारा कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए सभी शिक्षकों को इसी तरह से काम करते हुए बच्चों के चहुंमुखी विकास के लिए शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम में संकुल केन्द्र पीढ़ी अंतर्गत सभी शालाओं द्वारा माडल का प्रदर्शन किया गया।इस कार्यक्रम में श्री बारेलाल ध्रुव, सुरेश मालवीय, नारायण प्रसाद साहू, किशोर कुमार ध्रुव, उमेंद्र सिंह ध्रुव, होरीलाल ध्रुव, ओमप्रकाश साहू, धर्मेंद्र यादव, श्यामलाल साहू, नरेंद्र सोनी, मनोहर साहू, धनीराम ध्रुव, अनिल साहू, सुजीत मन्नाडे, सुरेश यदु, दिलीप पुष्पाकर, मनीष चंद्राकर, श्रीमती निर्मला मन्नाडे, श्रीमती त्रिवेणी साहू, श्रीमति सुधाशर्मा श्रीमती माया शर्मा, कुप्रेमांशु वैष्णव, श्री बेदराम साहू, एन के कुर्रे, खुबचंद साहू, अविनाश ठाकुर आदि शिक्षक/शिक्षिकाएं उपस्थित थे।
कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन संकुल समन्वयक श्री बाल्मीकि साहू ने किया।

No comments:

Post a Comment

चुनिंदा पोस्ट

सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...

Popular Posts