Tuesday, August 31, 2021

गिरौदपुरी धाम अर्द्ध वार्षिक गुरू दर्शन मेला में मिनीमाता भंडारा प्रसादी समिति द्वारा निशुल्क भोजन भंडारा का आयोजन की गई

 गिरौदपुरी धाम अर्द्ध वार्षिक गुरू दर्शन मेला में मिनीमाता भंडारा प्रसादी समिति द्वारा निशुल्क भोजन भंडारा का  आयोजन की गई

प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा गिरौदपुरी धाम कसडोल। 31 अगस्त 2021, राजागुरू बालकदास जयंती पर प्रदेश भर के विभिन्न स्थानों से आये संत शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा जी की जन्म कर्म भूमि गिरौदपुरी धाम अर्द्ध वार्षिक गुरू दर्शन मेला में संत श्रद्धालु दर्शनार्थियों ने मिनीमाता भंडारा प्रसादी समिति द्वारा आयोजित निशुल्क मिनीमाता भोजन भंडारा सतनाम प्रसादी समिति गिरौदपुरी धाम की प्रशंसा की। साथ ही सतनाम धर्म की संवैधानिक मान्यता के लिए सभा का आयोजन भी उसी कड़ी में किया गया  और सतनाम धर्मियों ने अपनी बात भी अपनी स्तर पर रखा, सभी ने एक मत होकर संत शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा जी और राजागुरू बालकदास जी और सतनाम धर्म की प्रचार प्रसार गांव में रह रहे अंतिम ब्यक्ति तक संदेश पहुंचे, ऐसा संकल्प लिया गया। मिनीमाता भंडारा प्रसादी समिति के अध्यक्ष गोपाल कुर्रे, सचिव किलाराम बनर्जी वकील, उपाध्यक्ष ईतवारी अजगल्ले, कोषाध्यक्ष रामलाल अनंत, सहसचिव वेदकुमार भास्कर, परस डहरिया, उमेद लहरें, खेलु लहरें, भेखराम खड़बंधे, हरप्रसाद रात्रे, राजकुमारी डहरिया, सुक्रिता बनर्जी, कमला, सरिता अंचल, रीना, गीता, गंगा बाई,लोचन बाई,अम्बी जोशी, खीकराम,गोपी खान्डे, भुषण, ब्यवस्था मे लगे हुए थे। मिनीमाता भंडारा प्रसादी समिति के महासचिव और सामाजिक कार्यकर्ता  अमिलाल घृतलहरे ने बताया कि हमारी समिति द्वारा साल में दो बार फाल्गुन शुक्ल पक्ष पंचमी संत गुरु घासीदास जयंती और जन्माष्टमी राजागुरु बालकदास जयंती पर निशुल्क भोजन की ब्यवस्था किया जाता रहा है।

No comments:

Post a Comment

चुनिंदा पोस्ट

सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...

Popular Posts