जनसंपर्क विभाग मुंगेली के सहायक ग्रेड-01 श्री यादव को सेवानिवृत्त होने पर दी गई भावभीनी विदाई
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा मुंगेली। 31 अगस्त 2021, जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली के सहायक ग्रेड-01 रामस्वरूप यादव की सेवानिवृत्त होेने पर उन्हे भावभीनी विदाई दी गई। जिला जनसंपर्क विभाग के सहायक संचालक एस.आर. लहरे, सूचना सहायक ग्रेड-01 राजेश नेताम, संतोष कुमार कोरी और कोमल देवांगन ने शाॅल और श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह भेट कर उनका सम्मान किया । इस अवसर पर सहायक संचालक श्री लहरेे ने कहा कि श्री यादव सहज और सरल व्यक्तित्व के धनी है। वे अपने कार्यो के प्रति सदैव सजग एवं तत्पर रहे और अपने दायित्वों को निष्ठा पूर्वक निभाया है। श्री लहरे ने श्री यादव के सेवानिवृत्त होने पर उनके सुदीर्घ स्वस्थ एवं उज्जवल भविष्य की कामना की हैं। विदाई समारोह को प्रमोद पाठक, सुशील शुक्ला, जयकुमार ताम्रकर और टीकाराम साहू ने भी संबोधित किया और यादव के उज्जवल एवं दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर मिलऊ यादव, गुड्डू यादव, फलित जांगड़े, समीर टंडन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं मीडिया के प्रतिनिधि गण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्री नंदराम यादव ने किया।
No comments:
Post a Comment