Monday, July 26, 2021

छ.ग.सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ रायपुर प्रांतीय संगठन के आव्हान में मांग पूर्ण तक सामूहिक अवकाश ले आंदोलन करने ली फैसले

छ.ग.सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ रायपुर प्रांतीय संगठन के आव्हान में मांग पूर्ण तक सामूहिक अवकाश ले आंदोलन करने ली फैसले
  प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। 25 जुलाई 2021, छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ रायपुर पं.क्र.6685 प्रांतीय संगठन के आव्हान पर 24 जुलाई 2021 को कल मांग पूर्ण तक सामूहिक अवकाश ले कर आंदोलन करने की निर्णय लिया गया हैं।
प्रमुख मांग पत्र यह है कि 1. धान परिवहन देरी से होने कारण धान में आ रहे सूखता व अतिरिक्त खर्चों की राशि समितियों को वापस दिलाई जाएं।
2. छत्तीसगढ़ प्रदेश के 2058 सहकारी समितियों में कार्यरत कर्मचारियों को सातवें वेतन मान हेतु वेतन अनुदान पंजीयक के पत्र दिनांक 25.09.2018 व दिनांक 02.08.2019 टी.एस. सिंहदेव मंत्री स्वास्थ्य एवं ग्रामीण पंचायत के अनुशंसा अनुदान राशि प्रदाय किए जाने शीघ्र लागू हो। और शासकीय कर्मचारी की भांति नियमित कर वेतन मान दिए जाएं।
    3. प्रदेश के 2058 सहकारी समितियों में कार्यरत कर्मचरियों को सेवा नियम 2018 के अनुसार  प्रबंधक की भर्ती 50 प्रतिशत के स्थान पर 100 प्रतिशत समिति के संस्था प्रबंधकों को केडर प्रबंधक पद पर  संविलियन करते हुए बैंक के अन्य रिक्त पदों पर समिति के अन्य कर्मचरियों को 100 प्रतिशत संविलियन के माध्यम से किए जाएं। योग्यता तथा उम्र बंधन को शिथिलता दिए जाएं। तथा प्रदेश के जिला सहकारी केन्द्रीय बैंको में प्लेसमेंट भर्ती पर रोक लगाई जाए।
4. सहकारी समिति सेवा नियम 2018 में आंशिक संशोधन हेतु संघ द्वारा दिनांक 03.10.2019 को प्रेषित मांग पत्र में कार्यालय मुख्यमंत्री निवास दिनांक 11.11. 2019 एवं सहकारिता मंत्री  के पत्र दिनांक 03.10.2019 पर अनुशंसित टीप को तत्काल लागू किए जाएं। 5. खरीफ विपणन वर्ष आगामी 2021-22 की धान खरीदी नीति में आवश्यक बिंदुओं पर विपणन संघ बैंक एवं समिति और संघ के बीच में कमेटी गठित कर धान खरीदी नीति में आवश्यक संशोधन किया जाएं। उक्त अपने मांगों को लेकर कल 24 जुलाई 2021 को रायपुर में छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ रायपुर प्रांतीय संगठन के आव्हान पर एकजुट हो कर डटे हुए थे। विभिन्न प्रेस को संगठनों द्वारा लिखित रूप में  विज्ञप्ति जारी कर दी गई हैं।

No comments:

Post a Comment

चुनिंदा पोस्ट

सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...

Popular Posts