Monday, July 26, 2021

उत्तरी गणपत जांगड़े की बेटी आंचल से मुख्यमंत्री ने नाम पूछा और पढ़ाई की जानकारी ली

उत्तरी गणपत जांगड़े की बेटी आंचल से मुख्यमंत्री ने नाम पूछा और पढ़ाई की जानकारी ली
  प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। 26 जुलाई 2021,   विधायक दल के बैठक के दौरान एक छोटी सी मुलाकात में सारंगढ़ विधायक एवं उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े की छोटी बेटी आंचल से प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनके नाम पूछे और पढ़ाई की जानकारी लेकर आशीर्वाद दिए। आंचल की मां श्रीमती उत्तरी जांगड़े सारंगढ़ विधायक ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी बच्चों से बेहद प्यार करते है। उनकी यही सादगी हम सब को आपसी प्रेम,भाईचारा, अपनत्व को आत्मसात करने की प्रेरणा देती है।
इस दौरान पी.एल.पुनिया राज्य सभा सांसद एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी, मोहन मरकाम प्रदेशाध्यक्ष छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी, नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया सहित अन्य विधायक मंत्री गणों की गरिमामय उपस्थिति भी बनी हुई थी।

No comments:

Post a Comment

चुनिंदा पोस्ट

सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...

Popular Posts