Monday, July 26, 2021

तुलसी में गौठान निर्माण स्थल पर बेजा कब्जा धारी की मनमानी,ग्रामीणों को पशु चरागन की हो रही परेशानी।

तुलसी में गौठान निर्माण स्थल पर बेजा कब्जा धारी की मनमानी,ग्रामीणों को पशु चरागन की हो रही परेशानी।
बाला राम दिवाकर बेजा कब्जा धारी द्वारा गौठान के गेट पर रस्सी बांध बंद की तस्वीर अपनी हाल बयां कर रहे हैं।
        प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा जांजगीर चांपा। 27 जुलाई 2021, छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की महत्वाकांक्षी योजना में शामिल हैं नरवा गरवा घुरवा बाड़ी जिनके तहत पशु चरागन व्यवस्था को लेकर गौठान निर्माण को विशेष प्राथमिकता दी गई हैं। 
सरपंच व ग्राम वासी कलेक्टर कार्यालय जांजगीर चांपा के सामने जन समस्याओं को लेकर प्रेस में बताते हुए। 
जिले जांजगीर चांपा अंतर्गत विकास खंड व जनपद पंचायत और थाना नवागढ़ के ग्राम पंचायत तुलसी में शासकीय भूमि गौठान निर्माण स्थल चिन्हांकित में बेजा कब्जा धारी बाला राम दिवाकर द्वारा अवैध रूप से पट्टे को लेकर हाई कोर्ट में याचिका दायर कर गौठान में ताले जड़ रस्सी से बांध कर व्यवधान उत्पन्न की जा रही हैं।
जिनके कारण ग्राम वासियों के पशु चरागन निस्तारी करने में बहुत ही परेशानियों की सामना करने पड़ रहा हैं। बाला राम दिवाकर द्वारा गौठान निर्माण स्थल की गेट पर ताला लगा या रस्सी से बांध कर वहां पशु चरागन करने मवेशियों को लाने वाले ग्राम वासियों को डराया धमकाया जा कर जान से मारने की धमकी दी जाती रही है। बाला राम दिवाकर आदतन अपराधी झगड़ालू प्रवृति के व्यक्ति हैं जिनके नाम से संबंधित थाने नवागढ़ में सैकड़ों से अधिक विभिन्न अपराधिक मामले दर्ज हैं।
ग्राम पंचायत तुलसी सरपंच शिवमंगल सिंह टंडन और पंच गण ग्राम वासियों द्वारा बाला राम दिवाकर द्वारा फर्जी पट्टे बता शासकीय भूमि गौठान निर्माण स्थल को अपने बताते हुए हाई कोर्ट में याचिका दायर किया है जिनकी जांच कर आरोपी को शासन प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं पर व्यवधान उत्पन्न कर कानून व्यवस्था कि उल्लघन पर कार्यवाही करने एस डी एम और कलेक्टर जांजगीर चांपा पास पहुंच कर लिखित रूप में पत्र प्रेषित किया गया हैं। गौठान निर्माण स्थल पर पूर्व में भी बाला राम दिवाकर द्वारा विभिन्न तरह तरह के व्यवधान उत्पन्न कर शासकीय भूमि पर शासन प्रशासन की जनहित कल्याणकारी योजनाओं अंतर्गत पशु चरागन व्यवस्था गौठान निर्माण कार्य को प्रभावित करता आ रहा हैं। जिस शासकीय भूमि पर तहसील दार शिवरीनारायण, एस डी एम जांजगीर चांपा द्वारा निरीक्षण करते हुए बेजा कब्जा को मुक्त कराने अभियान चला नोटिस जारी कर हटवा कर गौठान निर्माण कार्य को पूर्ण कराने में पहल किया था। जिसमें बाला राम दिवाकर की सभी दावे आपत्ति को खारिज कर उनके विरुद्ध व्यवधान उत्पन्न करने पर सक्त कार्यवाही करने आगाह किया गया था। अब गौठान निर्माण स्थल चारों ओर बौंड्री वाल गेट सहित पशु आश्रय स्थल के रूप में संचालित चारागाह के लिए व्यवस्थित हो रहा था।
उसमें ताले जड़ रस्सी से बांध कर पशु चारागाह में मवेशियों की आवागमन बंद कर परेशानी उत्पन्न कर दिया है। जिनको लेकर सरपंच पंच गण और ग्राम पंचायत वासियों द्वारा फर्जी पट्टे बता कर हाई कोर्ट में याचिका दायर करने वाले ऊपर जांच कर आरोपी पर कार्यवाही करने की मांग थाने नवागढ़, एस डी एम जांजगीर चांपा, जिला कलेक्टर जांजगीर चांपा कार्यालय में की गई हैं। जिनको कई प्रिंट सोशल इलेक्ट्रानिक मीडिया में समाचार प्रकाशित कर चलाई भी गई हैं।
बाला राम दिवाकर के भाई जीवन लाल दिवाकर द्वारा गौठान निर्माण स्थल पर पट्टे शासन प्रशासन द्वारा 75 डिसमिल जमीन देने की फर्जी पट्टे लगा हाई कोर्ट में याचिका दायर कर चुनौती दी गई हैं।शासकीय रिकार्ड में पटवारी तहसील दार एस डी एम के समक्ष तुलसी की गौठान निर्माण चिन्हांकित घास भूमि पशु आश्रय स्थल को बारीकी से दस्तावेज की छानबीन की गई। जिसमें उस स्थान पर किसी भी ग्रामीण की नाम से भूमि में प्रदर्शित नहीं हो कर घास चरागन दर्शाते हैं। बाला राम दिवाकर द्वारा गौठान में पशु आश्रय स्थल पर व्यवधान उत्पन्न करने को लेकर तहसील दार शिवरीनारायण, थाना नवागढ़, एस डी एम जांजगीर चांपा, कलेक्टर जांजगीर चांपा को जल्द निराकरण कराने की मांग सरपंच पंच गण ग्राम वासियों द्वारा उनके समक्ष प्रस्तुत पत्र के द्वारा और मौखिक रूप से ग्रामीण जन समस्याओं को लेकर मांग की गई हैं। विगत दिनों तक ग्राम वासियों द्वारा गौठान में पशु आश्रय स्थल पर व्यवधान उत्पन्न का हल शीघ्र नहीं होने पर जन आंदोलन करने की बात भी कही गई हैं।

No comments:

Post a Comment

चुनिंदा पोस्ट

सहकारिता से जन कल्याण संभव होगा,कहते हैं बिना संस्कार नहीं सहकार, बिना सहकार नहीं उद्धार: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

रायपुर (छत्तीसगढ़ महिमा)। 02 सितंबर 2024, पहला मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, इसलिए सहकार तो उसके मूल्य में है लेकिन जब आर्थिक गति...

Popular Posts